आजमगढ़ जिले में समाजवादी पार्टी के विधायक के निजी कार्यक्रम में पहुंचे सपा महासचिव शिवपाल यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। सपा महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग PDA संगठन के कारण घबराए हुए हैं। पहली बार जनता ने पूरी तरीके से भाजपा को हटाने का मन बनाया है। भाजपा के लोग लगातार झूठ बोलने का काम कर रहे हैं। यह लोग कभी सच नहीं बोलते हैं। यह झूठ और अफवाह फैलाने वाले लोग हैं। इस बात को जनता भली भांति समझ चुकी है। देश हित में नहीं है भारत की विदेश नीति
सपा महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विदेश नीति देश हित में नहीं है जिसके कारण आम जनता को महंगाई और भ्रष्टाचार की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी बहुमत की सरकार बनाने जा रही हैं। सपा महासचिव का कहना कि भाजपा ने SIR के माध्यम से पूरे देश की जनता को बार-बार लाइन में लगवाने का काम किया इससे पहले भी जनता कई बार लाइन लग चुकी है पर अब जनता सब कुछ अच्छे से समझ चुकी है। सरकार का अपराध पर कंट्रोल नहीं है। लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हवलदार यादव, सपा विधायक आलमबदी सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply