उत्तर प्रदेश में चल रहे SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) अभियान में घाटमपुर विधानसभा ने कानपुर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घाटमपुर विधानसभा उत्तर प्रदेश में चल रहे SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) अभियान में घाटमपुर विधानसभा ने कानपुर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घाटमपुर विधानसभा सुरक्षित सीट से अपना दल (एस) की विधायक सरोज कुरील की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि घाटमपुर विधानसभा में जिस गंभीरता और पारदर्शिता के साथ SIR अभियान को पूरा किया गया है, वह अन्य विधायकों के लिए भी उदाहरण है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर अभियान की प्रगति की निगरानी करें और आम जनता को इसके प्रति जागरूक करें। मृतकों के नाम हटें, जीवित मतदाता सूची में रहें सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि SIR अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता सूची से मृतकों के नाम हटाए जाएं और प्रत्येक जीवित पात्र व्यक्ति का नाम सूची में दर्ज रहे। इसके लिए हर मतदाता का SIR फॉर्म भरना अनिवार्य है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को बूथ स्तर तक जाकर इस प्रक्रिया की निगरानी करने के निर्देश दिए। दिन-रात मेहनत कर अभियान को बनाया सफल: सरोज कुरील घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने कहा कि SIR अभियान को सफल बनाने के लिए उन्होंने दिन-रात मेहनत की। वह स्वयं बूथ स्तर तक पहुंचीं और बीएलओ तथा कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क में रहीं। उन्होंने प्रत्येक मतदाता से SIR फॉर्म भरने की अपील की, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध हो सके। विधायक ने घाटमपुर विधानसभा को जिले में पहला स्थान मिलने पर बीएलओ, चुनाव कर्मियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अभियान अभी जारी है, इसलिए सभी लोग पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते रहें। SIR अभियान में मिली यह सफलता प्रशासन, बीएलओ और जनप्रतिनिधियों के बेहतर समन्वय का परिणाम मानी जा रही है। जिला प्रशासन ने भी घाटमपुर विधानसभा की कार्यशैली की सराहना की है।
https://ift.tt/8fay2cP
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply