DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

द बनारस बार का चुनाव कल, तैयारियां पूरी:लगाईं गई बैरिकेडिंग, एक साथ 65 अधिवक्ता करेंगे मतदान

वाराणसी के अधिवक्ताओं के प्रतिष्ठित डी बनारस बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव शुक्रवार को होगा। इसे लेकर बनारस बार कार्यालय में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतों के लिए बक्सों को चेक कर लिया गया है। मतपत्र मंगवा लिए गए हैं। यह पूरा चुनाव एल्डर कमेटी के दिशा निर्देश के क्रम में हो रहा है। एल्डर कमेटी के चेयरमैन अमरनाथ शर्मा ने बताया – सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है और एल्डर कमेटी यह चुनाव सकुशल संपन्न होगा। 5610 मतदाता करेंगे शाम 4 बजे तक मतदाता
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अमरनाथ शर्मा ने बताया – द बनारस बार एसोसिएशन के चुनाव में इस वर्ष 5610 मतदाता मतदान करेंगे। इस बार अध्यक्ष पद पर 8, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 5, उपाध्यक्ष पद पर 5 और महामंत्री पद पर 8 और कोषाध्यक्ष पद पर 3 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसके अलावा आय-व्यय निरीक्षक के 7 पद, संयुक्त मंत्री (प्रकाश व पुस्तकालय) 1 पद और सदस्य प्रबंध समिति (15 वर्ष से कम वकालत अनुभव) 6 पद के सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। सुबह 10 से चार मतदान, 4 दिसंबर को आएगा परिणाम
चेयरमैन एल्डर्स कमेटी ने बताया – शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान की प्रक्रिया द बनारस बार कार्यालय के सभागार में होगी। 65 अधिवक्ता एक बाद में अपना मतदान देने के लिए अंदर भेजे जाएंगे। चार दिसंबर को सुबह 8 बजे मतगणना होगी जो परिणाम आने तक जारी रहेगी। मतदान के लिए बैरिकेडिंग करवा दी गई है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिला जज, पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी को सुरक्षा व्यवस्था के लिए लेटर दिया जा चुका है। किस पद पर कितने प्रत्याशी… अध्यक्ष पद 1-अभय कुमार दीक्षित 2- अजय विक्रम सिंह 3-अरविंद कुमार राय 4-प्रहलाद तिवारी 5- राजेश प्रसाद सिंह 6- सजन लाल गुप्ता 7- सत्येंद्र कुमार 8- विनोद कुमार शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष 1- अंशुमान दूबे 2- नियाजुद्दीन 3- ओमप्रकाश 4- राजेश कुमार सिंह बब्बू 5- शशांक शेखर त्रिपाठी उपाध्यक्ष 1- मुकेश कुमार मिश्र 2- राहुल श्रीवास्तव 3- राजेश्वर प्रसाद शर्मा 4- संतोष कुमार चौधरी 5- सतीश कुमार यादव महामंत्री 1-अभिषेक कुमार राय 2- अखिलेश यादव 3- धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव 4- ज्ञानेंद्र नाथ शर्मा 5- राजेश प्रजापति 6- रोहित कुमार मौर्य 7- सुधांशु मिश्रा 8- वीरेंद्र कुमार सिंह कोषाध्यक्ष 1- अजीत कुमार गुप्ता 2- मनोज कुमार शर्मा 3-प्रेम शंकर चौहान आय व्यय निरीक्षक ( निर्विरोध) 1-अजिताभ सिंह संयुक्त मंत्री (प्रशासन) 1- आशीष कुमार श्रीवास्तव 2- चंद्रशेखर तिवारी मणि तिवारी 3- निमिष कौंडिन्य 4- संदीप कुमार मौर्य 5- संतोष कुमार श्रीवास्तव 6- सतीश कुमार तिवारी 7- विनोद कुमार संयुक्त मंत्री (प्रकाशन व पुस्तकालय)(निर्विरोध) 1- सुशील कुमार सदस्य प्रबंध समिति (15 वर्ष से कम वकालत अनुभव) छह पद के सभी छह प्रत्याशी निर्विरोध 1- धर्मेंद्र कुमार सिंह 2- जैलेंद्र कुमार राय, 3- पूनम कुमारी, 4- रमेश प्रसाद, 5- राजकुमार यादव, 6- शहनवाज अहमद


https://ift.tt/lc1jomU

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *