समस्तीपुर में नए साल को लेकर जश्न का माहौल है। एक और जहां लोग विभिन्न जगहों पर परिवार के साथ जश्न मनाया। वहीं लोगों ने नए साल की शुरुआत शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर में भगवान महादेव का जलाभिषेक के साथ किया। सुबह से ही महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने वाले लोगों की भीड़ जुटने लगी। दिन चढ़ने के साथ ही दिन के करीब 12 बजे धूप निकली तो मंदिरों में जन सैलाब उमर पड़ा। बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं जलाभिषेक के लिए पहुंची थी। इस मौके पर थानेश्वर स्थान मंदिर के पंडा शंकर झा ने बताया कि साल 2026 में सबके लिए शुभ हो। लोग महादेव के जलाभिषेक के साथ नव वर्ष की शुरुआत कर रहे हैं। यह साल सबके लिए सुख स्मृद्धि लेकर आए। पंडित रवि दुबे ने बताया कि इस बार अच्छी खासी भीड़ महादेव स्थान पर जुटी है। शाम तक 1 लाख से अधिक लोगों के यहां पहुंचने की उम्मीद है। सभी लोग महादेव स्थान पर जलाभिषेक कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर नए साल की शुरुआत कर रहे हैं। विद्यापति धाम मंदिर में भी जलाभिषेक के लिए पहुंचे श्रद्धालु उधर, शहर से सटे मूसापुर गांव से पत्नी के साथ आए नितिकेश जहां ने बताया कि थानेश्वर स्थान मंदिर आस्था का केंद्र है। इसलिए साल के प्रथम दिन पर महादेव की आराधना कर इस नववर्ष का शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका भी शुभ हो और दूसरे लोगों का भी शुभ हो। उधर, जिले के विद्यापति धाम मंदिर में भी जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी। एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के बोटेनिकल गार्डन में भी पहुंचे लोग उधर डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थित बोटेनिकल गार्डन में भी नए साल के मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौज मस्ती के लिए पहुंचे थे। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा गार्डन में खाना आदि बनाने पर पाबंदी थी जिस कारण लोगों ने इधर-उधर घूम कर ही मौज मस्ती की।
https://ift.tt/2y5fJrV
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply