कासगंज के मेंहदावल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गगनई राव निवासी बलराम पुत्र राम उजागिर साहनी की मुंबई में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक का शव गुरुवार को उसके पैतृक गांव गगनई राव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार बलराम अपने ही गांव निवासी ठेकेदार बनारसी पुत्र दशरथ की ठेकेदारी में मुंबई में मजदूरी का काम करता था। आरोप है कि 25 दिसंबर को ठेकेदार बनारसी के रिश्तेदार राजू, मदन और नारायण जो बस्ती के मुंडेरवा क्षेत्र के रहने वाले हैं और बलराम के साथ ही मजदूरी करते थे। किसी विवाद के चलते बलराम पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके सिर पर लोहे की सरिया से वार किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बलराम का मुंबई में इलाज चल रहा था, लेकिन 29 दिसंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि इस मामले में मुंबई में संबंधित थाने में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। इधर, शव के गांव पहुंचने पर परिजनों ने न्याय की मांग की है। मामले को लेकर स्थानीय पुलिस भी सक्रिय हो गई है। थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक का शव गांव पहुंच चुका है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाकर आवश्यक कदम उठा रही है।
https://ift.tt/lW7Cr83
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply