पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने ट्रांसफार्मर फुकने पर एक XEN समेत 5 इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया है। सभी को गजरौला अटैच किया गया है। इस मामले में चीफ इंजीनियर और सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर से भी जवाब तलब किया गया है, जिसके बाद पश्चिमांचल में हड़कंप मचा है।
अब एक नजर पूरे मामले पर
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के चेयरमैन आशीष गोयल को हाल ही में एक शिकायती पत्र मिला। यह पत्र बेनाम था जिसमें बताया गया था कि मेरठ में ट्रांसफार्मर फुकने के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी हो रही है। चेयरमैन ने इसका संज्ञान ले लिया।
PVVNL MD से जताई नाराजगी
विभागीय सूत्र बताते हैं कि मंगलवार रात चेयरमैन आशीष गोयल ने इस मामले पर PVVNL MD रवीश गुप्ता से फोन पर बात कर नाराजगी जताई और कार्रवाई करने के लिए कहा। रात में ही PVVNL MD ने एक XEN, दो AE और दो JE के सस्पेंशन का फरमान जारी कर दिया।
खबर अपडेट हो रही है…

Leave a Reply