DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट ने बांटे कंबल:मुरादाबाद में 200 जरूरतमंदों को मिली ठंड से राहत

मुरादाबाद में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट ने कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। महर्षि दयानंद पार्क, साईं मंदिर के सामने, दीनदयाल नगर क्षेत्र में हुए इस कार्यक्रम में लगभग 200 जरूरतमंदों को कंबल बांटे गए। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की सहायता करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अग्रवाल ने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ठंड के मौसम में ऐसी सेवा न केवल जरूरतमंदों को राहत देती है, बल्कि समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को भी मजबूत करती है। कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना एडवोकेट के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि ट्रस्ट किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि हर समाज और हर जरूरतमंद के लिए कार्य करता है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि समाजसेवा की यह मुहिम भविष्य में भी जारी रहेगी। कंबल वितरण के दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री दीपक सक्सेना, जिला अध्यक्ष निश्चल भटनागर, महिला जिला अध्यक्ष नीलम भटनागर, रीना माथुर, स्वीटी सक्सेना, मंजू सक्सेना, मधु सक्सेना, मोना सक्सेना, रीना भटनागर, अमिताभ सक्सेना, आशीष सक्सेना, प्रदीप माथुर सक्सेना, निरमेश भटनागर, डॉ. संजीव सक्सेना, बी.के. सक्सेना, दिलीप भटनागर, धीरज सक्सेना, शिवोत्तर सक्सेना, अरविंद सक्सेना, सुरेश भटनागर और नवनीत सक्सेना सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


https://ift.tt/In819Wt

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *