जौनपुर में नववर्ष के पहले दिन गुरुवार को मंदिरों और पर्यटन स्थलों पर भारी भीड़ उमड़ी। मां शीतला धाम चौकिया और परमानतपुर स्थित मां शारदा देवी मंदिर में 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। पूर्वांचल के प्रमुख आस्था केंद्र मां शीतला धाम चौकिया में भोर करीब 4 बजे से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। मंदिर परिसर से लगभग 2 किलोमीटर दूर तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। मंदिर के पुजारी कौशल नाथ पांडेय ने बताया कि कपाट सुबह 4 बजे खोले गए। पहले माता का श्रृंगार और आरती की गई, जिसके बाद भक्तों के लिए दर्शन शुरू हुए। सुबह 11 बजे तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे।
तस्वीरों में देखिए मंदिरों में पूजा… शहर के अन्य पर्यटन स्थलों जैसे शाही किला, लोहिया पार्क और गोमती नदी के तट पर भी लोग सैर-सपाटे और नौकायन का आनंद लेते दिखे। शाही किला सुबह साढ़े छह बजे से ही खुला था। प्रशासन और संबंधित विभागों ने बुधवार को ही नववर्ष के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। स्थानीय मान्यता के अनुसार, शीतला चौकिया धाम के दर्शन के बाद ही लोग अन्य धार्मिक स्थलों पर जाते हैं। यहां दर्शन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
https://ift.tt/O5Stpba
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply