2026 की पहली सुबह आगरा में कोहरे और धुंध से राहत रही। बाहरी क्षेत्रों में जरूर कोहरे का असर दिखाई दिया, जिसकी वजह से ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। एक्सप्रेसवे और हाईवे पर भी कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार कम रही।
वहीं, शीतलहर ने गलन बढ़ा दी है। हल्की ठंडी हवाओं की वजह से ठिठुरन है। ठंड से बचने के लिए सड़क किनारे जगह-जगह लोग तापते नजर आ रहे हैं। पिछले 5 सालों की तुलना में दूसरी बार सबसे ठंडी रातें इन दिनों हैं। 31 दिसंबर 2021 को न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। जबकि इस 31 दिसंबर को 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 31 दिसंबर 2024 को अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस, 31 दिसंबर 2023 को 17.7 डिग्री सेल्सियस और इस 31 दिसंबर को 19 डिग्री सेल्सियस रहा। देखें पिछले सालों में 31 दिसंबर को तापमान की स्थिति तापमान में उतार-चढ़ाव जारी 31 दिसंबर को जहां सुबह से दोपहर तक कोहरा छाया रहा था वहीं, नये साल के पहले यानि 1 जनवरी को सुबह कोहरा नहीं था। शहर में मौसम साफ था। बाहरी क्षेत्रों में कोहरे का असर ज्यादा दिखाई दिया। वहीं, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। 29 दिसंबर को अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान कम थे वहीं, 30 दिसंबर को दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोत्तरी हो गई। 31 दिसंबर को अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई। नये साल की पहली सुबह की 3 तस्वीरें… पिछले दिनों तापमान की स्थिति पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, 1 जनवरी को दिन में हल्की धूप निकल सकती है। 2 जनवरी को सुबह घने कोहरे का अलर्ट है। वहीं, आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
https://ift.tt/79cgr62
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply