DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

फर्रुखाबाद में नव वर्ष पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु:सुबह से लगी लंबी कतारें, पुजारियों ने की मंगलकामना

फर्रुखाबाद में नए साल 2026 की शुरुआत लोगों ने मंदिरों में मत्था टेककर की। सुबह से ही शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे उत्सव का माहौल बन गया। शहर के पांडेश्वर नाथ मंदिर में सुबह 9 बजे तक महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग लंबी कतारें लग चुकी थीं। बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचे थे। मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे ही खुल गए थे और समय बढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती गई। मंदिर परिसर ‘ओम नमः शिवाय’ के जयघोष से गूंज उठा। मठिया देवी मंदिर, बढ़पुर और गुड़गांव देवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। फतेहगढ़ के भोलेपुर स्थित हनुमान मंदिर और माता वैष्णो मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने पहुंचे। सुबह 8 बजे से ही इन मंदिरों में भी भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। देखें तस्वीरें… नव वर्ष के आगमन पर देवी और शिव मंदिरों को रात से ही सजाया गया था। देव प्रतिमाओं को छप्पन भोग लगाया गया और घरों में बने पकवानों का लोगों ने आनंद लिया। गुरुवार को भोर में स्नान के बाद बड़ी संख्या में लोग मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचे। सुबह 5 बजे से ही मंदिरों में घंटा-घड़ियाल के साथ आरती में भक्तजन शामिल हुए। कड़ाके की ठंड के बावजूद मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। पुजारियों ने सभी भक्तों के लिए मंगलकामनाएं कीं, और नव वर्ष के अवसर पर लोगों में उत्साह देखा गया।


https://ift.tt/VZ5sO1v

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *