बिजनौर में एक युवक का शव 50 फीट ऊंची पानी की टंकी से लटकता मिला है। युवक एक दिन पहले घर से नमाज पढ़ने के लिए निकला था। पुलिस ने 24 घंटे बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही थी, उससे पहले ही शव बरामद हो गया। एक नोट मिला है, जिसमें बीमारी की वजह से सुसाइड का जिक्र है। टंकी की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण शव को नीचे उतारने में दिक्कत हुई। बाद में फायर ब्रिगेड कर्मियों ने रस्सियों और सीढ़ी की मदद से शव को सुरक्षित नीचे उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पूरा मामला जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर नगीना थाना क्षेत्र का है। घटना की 2 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला… नगीना के मोहल्ला लाल सराय का रहने वाला नवेद (26) सोमवार शाम करीब 6:30 बजे नमाज पढ़ने के लिए घर से निकला था। सोमवार शाम को आखिरी बार उसकी परिजनों से फोन पर बात हुई थी। उसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया था। देर रात तक जब युवक वापस नहीं लौटा तो घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। घर वाले नगीना थाने पर गुमशुदगी लिखाने गए तो पुलिस ने कहा कि 24 घंटे बाद ही रिपोर्ट लिखी जाएगी। मंगलवार सुबह जानकारी मिली कि नगीना-काला खेड़ी मार्ग पर आईटीआई कॉलेज के सामने पानी की टंकी पर एक युवक का शव लटक रहा है। फायर ब्रिगेड ने रस्सियों की मदद से उतारा शव सीओ डॉ. अंजनी कुमार और थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीत मान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। टंकी की अधिक ऊंचाई के कारण शव को नीचे उतारने में दिक्कत हो रही थी। फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद रस्सियों की मदद से शव को सुरक्षित नीचे उतारा। शव के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। सुसाइड नोट में बीमारी की वजह से सुसाइड करने की बात कही गई है। दिल्ली में लाइट फिटिंग का काम सीख रहा था भतीजे सलीम ने बताया कि नवेद दिल्ली में रहकर लाइट फिटिंग का काम सीख रहे थे और 14 फरवरी को घर आए थे। नवेद की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। चाचा शरीफउद्दीन ने बताया कि नवेद बीमार था उसके बोतल चढ़ी थी। इसके बाद सोमवार को शाम करीब 6 बजे वह मगरिब की नमाज पढ़ने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। करीब 10 बजे फोन किया तो मोबाइल बंद मिला। पुलिस को सूचना दी तो उन्होंने सुबह आने के लिए बोला। आज सुबह एक युवक ने नवेद का शव पानी की टंकी में लटके होने की सूचना दी तो हम लोग वहां पहुंचे। सुसाइड क्यूं किया इसकी जानकारी हम लोगों को नहीं है। सीओ बोले- सुसाइड नोट में आत्महत्या की बात लिखी
सीओ डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी और थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीत मान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। सुसाइड नोट में युवक ने अपनी इच्छा से यह कदम उठाने की बात लिखी है। परिवार वालों ने युवक के बीमार होने और डिप्रेशन में होने की बात कही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
——————– यह खबर भी पढ़ें.. CM योगी की मां को अपशब्द कहने वाला मौलाना गिरफ्तार:बिहार के विधायक बोले- यूपी STF मेरे सामने ले गई, लगा किडेनैपिंग हुई यूपी के CM योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ भड़काऊ बयान देने वाले मौलाना अब्दुल सालिम चतुर्वेदी को STF ने गिरफ्तार किया है। मौलाना बिहार में अररिया के जोकीहाट का रहने वाला है। यूपी STF ने उसे वहीं से दबोचा है। बिहार में अमौर सीट से AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान ने सोमवार को मौलाना की गिरफ्तारी की पुष्टि की। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply