बांदा में नए साल की शुरुआत घने कोहरे और भीषण ठंड के साथ हुई है। इसके कारण सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।कड़ाके की ठंड से इंसान और पशु-पक्षी दोनों प्रभावित हैं। यातायात व्यवस्था पर भी इसका सीधा असर देखा जा रहा है। कम दृश्यता (विजिबिलिटी) के कारण सड़कों पर वाहन धीमी गति से चल रहे हैं। दिनभर छाए रहने वाले कोहरे के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। जिले का अधिकतम तापमान लगभग 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। हवा 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है।वही दृश्यता भी 50 मीटर की है ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है। मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। आज का कोहरा इस सीजन का सबसे घना बताया जा रहा है। सड़कों पर नमी बनी रही और वाहन चालकों को हेडलाइट के साथ-साथ वाइपर का भी उपयोग करना पड़ा।दिनभर घना कोहरा छाए रहने से फसलों में पाला पड़ने की आशंका बढ़ गई है, जिससे किसान चिंतित हैं।
https://ift.tt/L1ogabK
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply