DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जौनपुर में घना कोहरा, विजिबिलिटी 50 मीटर:न्यूनतम तापमान पहुंचा 8 डिग्री सेल्सियस, कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त

जौनपुर जिले में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया है। सड़कों पर दृश्यता घटकर मात्र 50 मीटर रह गई है, जिससे आवागमन बाधित हुआ है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान आर्द्रता 76 प्रतिशत रही, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 193 दर्ज किया गया। हवा की गति 6 किलोमीटर प्रति घंटे मापी गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 81 प्रतिशत दर्ज की गई, वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 128 रहा। हवाएं 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थीं। घने कोहरे और ठंड के कारण सड़कों पर वाहन धीमी गति से चलते दिखे। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। 4 तस्वीरें देखिए… राज्य मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि तापमान में गिरावट के कारण प्रदेश के कई जिले ठंड की चपेट में हैं। उन्होंने आसमान में बादल छाए रहने और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में और कमी आने की संभावना जताई है। कड़ाके की ठंड के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। रात में घने कोहरे के चलते बसों और ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ। किसानों को फसलों की सिंचाई और पशुओं की देख-रेख में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।


https://ift.tt/R5Iqtdg

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *