कासगंज के ढोलना क्षेत्र में मंगलवार को सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज का आगमन हुआ। उनके पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भारी उत्साह देखने को मिला। साक्षी महाराज के ढोलना पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा नेता डॉ. बीडी राणा के नेतृत्व में उन्हें फूल-मालाएं पहनाई गईं। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद और साक्षी महाराज जिंदाबाद के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। सांसद के आगमन से कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिला। उन्होंने पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर डॉ. बीडी राणा, ब्रज क्षेत्र मंडल प्रभारी, भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र सिंह बघेल, विपिन शर्मा, नारायण दत्त कश्यप, राकेश राजपूत, राकेश कुमार राजपूत, राजू वर्मा, हरिओम प्रधान और अजय राणा सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply