DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

वैशाली DM ने देर रात रैन बसेरों का किया निरीक्षण:कड़ाके की ठंड में कंबल और राहत सामग्री बांटी, महिलाओं की समस्या को सुना

कड़ाके की ठंड के बीच वैशाली जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय और संवेदनशील नजर आ रहा है। जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने देर रात्रि हाजीपुर शहर स्थित रैन बसेरों का अचानक निरीक्षण कर वहां रह रहे जरूरतमंद, असहाय, वृद्ध एवं बेसहारा लोगों की स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने साल के अंत तक लगातार चल रहे कंबल वितरण कार्यक्रम को भी जारी रखते हुए स्वयं सड़क पर उतरकर भूमिहीन और निराश्रित लोगों के बीच राहत सामग्री वितरित की। रैन बसेरों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा डीएम वर्षा सिंह ने सदर अस्पताल परिसर एवं त्रिमूर्ति चौक स्थित रैन बसेरों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां उपलब्ध साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, सोने की व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि रैन बसेरों में ठहरे किसी भी व्यक्ति को ठंड के कारण कोई असुविधा न हो। सभी व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप और बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाएं। रैन बसेरों में रह रहे लोगों से सीधा संवाद निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रैन बसेरों में ठहरे जरूरतमंद, असहाय, वृद्ध एवं बेसहारा लोगों से सीधे संवाद किया। उन्होंने उनकी समस्याओं, जरूरतों और सुविधाओं को लेकर फीडबैक लिया। लोगों ने ठंड के मौसम में प्रशासन द्वारा किए जा रहे इंतजामों पर संतोष जताया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी कमियां सामने आई हैं, उन्हें तुरंत दूर किया जाए। देर रात कंबल वितरण कर दिखाई मानवीय संवेदना निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए देर रात्रि शहर के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर भूमिहीन एवं निराश्रित लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। कंबल पाकर ठंड से जूझ रहे लोगों के चेहरे पर राहत और संतोष साफ दिखाई दिया। इस दौरान महिलाओं को सूती साड़ियां, पुरुषों को धोती और बच्चों को पठन-पाठन की सामग्री भी दी गई। महिलाओं की आजीविका समस्याओं को गंभीरता से सुना कंबल वितरण के दौरान संवाद के क्रम में कई महिलाओं ने अपनी आजीविका से जुड़ी समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। महिलाओं ने बताया कि सीमित संसाधनों के कारण वे बकरा-बकरी पालन और मजदूरी के जरिए परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं। जिलाधिकारी ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन महिलाओं को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए, ताकि उन्हें स्थायी आजीविका का सहारा मिल सके। नववर्ष की दी शुभकामनाएं डीएम वर्षा सिंह ने सभी लाभार्थियों को नववर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं बेहतर भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि ठंड के मौसम में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति खुले आसमान के नीचे ठिठुरने को मजबूर न हो। प्रशासन के प्रति बढ़ा भरोसा जिला पदाधिकारी की इस संवेदनशील और मानवीय पहल से रैन बसेरों में रह रहे भूमिहीन एवं निराश्रित लोगों में राहत की भावना उत्पन्न हुई है। लोगों ने प्रशासन के प्रति भरोसा और विश्वास जताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की पहल न सिर्फ जरूरतमंदों को राहत देती है, बल्कि प्रशासन और आम जनता के बीच विश्वास का मजबूत सेतु भी बनाती है। ठंड में जारी रहेगा राहत अभियान जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ठंड के मौसम को देखते हुए रैन बसेरों की नियमित निगरानी और कंबल वितरण अभियान आगे भी जारी रहेगा। जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रशासन हर स्तर पर तत्पर है, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो।


https://ift.tt/vPIuCyB

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *