DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

यूपी में न्यू ईयर सेलिब्रेशन में न्यूड डांस पार्टी:दिल्ली की 4 लड़कियां 40 हजार में, स्टिंग में दलाल ने 25 लड़कियों के फोटो-वीडियो भेजे

25 लड़कियों के फोटो आपको वॉट्सऐप कर दिए हैं। देखकर पसंद कर लीजिए… 4 लड़कियों के 40 हजार रुपए लगेंगे। 2 लड़कियां न्यूड डांस करेंगी और 2 फुल सर्विस (सेक्स) देंगी। जो फुल सर्विस देंगी…उनका अलग से 5 हजार रुपए एक शॉट का चार्ज लगेगा…। 2026 के वेलकम के लिए यूपी में न्यूड डांस पार्टियों की इस तरह से डील की जा रही। दलाल दिल्ली की कॉलेज गर्ल्स, इंडियन से लेकर नेपाली-रशियन तक उपलब्ध कराने का दावा कर रहे हैं। 20 से 24 साल की ये लड़कियां न केवल पूरी रात न्यूड डांस कर रहीं, बल्कि फुल सर्विस भी दे रही हैं। न्यू ईयर पर डर्टी सेलिब्रेशन के लिए लड़कियां कहां से आ रहीं? इनके एजेंट्स कौन हैं? रेट क्या हैं? किन जगहों पर और कैसे लोग इनकी बुकिंग कर रहे? यह सब जानने के लिए पढ़िए दैनिक भास्कर की इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट… सबसे पहले हमारी टीम ने कानपुर में ऐसे सोर्स की तलाश की, जो हमें इन एजेंट्स से कांटेक्ट करा सके। सोर्स के जरिए हमें कानपुर के बड़े एजेंट नीलेश का मोबाइल नंबर मिला। हमने नीलेश से फोन पर कांटेक्ट किया। उसने अपने वॉट्सऐप प्रोफाइल पर अपना नाम आर्यन लिख रखा है। सोर्स ने हमें बताया था कि नीलेश डायरेक्ट लड़कियों की सप्लाई की बात नहीं करेगा। इसके लिए सोर्स ने हमें एक नाम बताया, ​जिसका रेफरेंस देकर हमने नीलेश से बातचीत की। वह 4 लड़कियां देने के लिए तैयार हो गया। रिपोर्टर: नीलेश जी… गोविंद नगर से ##$$@@ ने नंबर दिया था आपका…। दलाल नीलेश: ##$$@@ सीतापुर वाले न…? रिपोर्टर: हां, जी… हां, जी…। दलाल नीलेश: हां जी… बताइए…। रिपोर्टर: कानपुर में 10 लड़के हैं, जो न्यू ईयर पर पार्टी करना चाहते हैं। पार्टी के लिए कुछ मॉडल्स या लड़कियां मिल जाएंगी क्या…? दलाल नीलेश: हां, जी… मिल जाएंगी… कैसी लड़कियां चाहिएं आपको…? रिपोर्टर: लड़कियों में डांसर हों और जो फुल सर्विस (सेक्स) भी दे दें…। दलाल नीलेश: ठीक है… आपको मैं 4 लड़कियां दे दूंगा… जिनमें 2 डांसर होंगी और 2 आपको फुल सर्विस देंगी…। नीलेश से बातचीत में साफ हो गया कि न्यू ईयर पार्टी के लिए लड़कियां सप्लाई की जा रही हैं। अब हमें यह जानना था कि ये लड़कियां कहां से आती हैं? इसके जवाब के लिए जब हमने नीलेश से आगे बातचीत की तो उसने दिल्ली और नेपाल की गर्ल्स सप्लाई का दावा किया। दिल्ली की लड़कियां है, नेपाल की भी मिल जाएंगी… रिपोर्टर: लड़कियां लोकल होंगी या बाहर की होंगी…? दलाल नीलेश: सारी लड़कियां दिल्ली की होंगी…। रिपोर्टर: इनमें सभी इंडियन होंगी…? कुछ बाहर की भी मिल सकती हैं क्या…? दलाल नीलेश: जो मैंने 4 बताई… उनमें सभी इंडियन ही हैं…। रिपोर्टर: बाहर की प्रोवाइड करा दीजिए… नेपाल की या रशियन…। दलाल नीलेश: रशियन देखना पड़ेगा… नेपाली मिल जाएंगी…। रिपोर्टर: ठीक है… लड़कियों की फोटो मिल सकती तो भेजिए…। दलाल नीलेश: ठीक है… मैं आपको फोटो भेज देता हूं…। इस बातचीत से यह भी साफ हो गया कि लड़कियों की सप्लाई दिल्ली से हो रही। अब हमने रेट को लेकर फिर नीलेश से आगे की बात की। उसने डांस के लिए एक लड़की का रेट 10 हजार रुपए बताया। रिपोर्टर: चार्ज क्या पड़ेगा… वन नाइट का…? दलाल नीलेश: 4 लड़कियों का 40 हजार रुपए पड़ेगा आपको…। रिपोर्टर: ये फुल नाइट रहेंगी न…? दलाल नीलेश: चक्कर यह है कि आपकी पार्टी कब तक चलेगी…? रिपोर्टर: पार्टी आप मानकर चलो कि रात में 2 या 3 बजे तक तो चलती ही है…। दलाल नीलेश: हां… तब तक तो रहेंगी ही लड़कियां… इसके बाद जिनको लड़कियों के साथ फुल सर्विस (सेक्स) लेना होगा… वो लड़कियों को लेकर जाता रहेगा… उनकी पेमेंट करता रहेगा…। रिपोर्टर: अभी जो आपने बताया 40 हजार 4 लड़कियों का… इसमें क्या सर्विस मिलेगी…? दलाल नीलेश: इसमें लड़कियां आएंगी… जो डांसर होंगी, वो डांस करती रहेंगी.. .बाकी आपके साथ बैठेंगी… पार्टी करेंगी…। रिपोर्टर: ड्रिंक भी सर्व करेंगी लड़कियां…? दलाल नीलेश: हां, जी… हां, जी…। 4 लड़कियों के 40 हजार रुपए केवल डांस के लिए है। नीलेश से हमने फुल सर्विस का चार्ज पूछा तो उसने 5 हजार रुपए बताए। रिपोर्टर: फिर इनमें से अगर किसी लड़की की कोई फुल सर्विस लेना चाहे तो उसको क्या करना होगा…? दलाल नीलेश: जो फुल सर्विस लेंगे… उनका अलग से 5 हजार रुपए एक शॉट का चार्ज लगेगा…। रिपोर्टर: ओके… एक्स्ट्रा सर्विस के लिए पार्टी में डायरेक्ट लड़कियों से बात करनी होगी या आपसे…? दलाल नीलेश: आप जैसा चाहो… उनसे भी बात कर सकते हो या मेरे से भी…। रिपोर्टर: ठीक है… मैं तो आपको जानता हूं… आपको ही बोलूंगा…। दलाल नीलेश: हां… हां… कोई दिक्कत नहीं है…। रिपोर्टर: ठीक है… आप मुझे लड़कियों की फोटो भेज दो… मैं आपको फिर फाइनल बताता हूं…। दलाल नीलेश: मैंने आपको फोटो भेज दी हैं…। रिपोर्टर: ठीक है… पैसे आपको एडवांस देने होंगे या पार्टी के टाइम ही…? दलाल नीलेश: हां, भैया… 50% एडवांस देना होगा आपको… बाकी पार्टी के टाइम देना…। रिपोर्टर: ठीक है… अच्छा, लड़कियां खुद कानपुर आ जाएंगी या कैसे आएंगी…? दलाल नीलेश: नहीं… मैं खुद लेकर आऊंगा साथ में… रहने का आपको करना होगा…। रिपोर्टर: हां, ठीक है… रहने का हो जाएगा सभी का… इसमें कोई दिक्कत नहीं…। दलाल नीलेश: ठीक है… फिर मेरी तरफ से सब हो जाएगा… आप अपना देख लीजिए… आपको अच्छी लड़कियां ही दूंगा…। चंद मिनटों में भेज दी 25 लड़कियों की तस्वीर
बातचीत के दौरान ही दलाल नीलेश ने हमें 25 लड़कियों की फोटो भेज दी। फिर खुद फोन कर कहा कि मैंने आपको लड़कियों की फोटो सेंड कर दी है। आप इनमें से सिलेक्ट करके फाइनली मुझे बताओ। कुछ देर बीतने के बाद दलाल नीलेश हमें कॉल पर कॉल करने लगा। फिर हमारी टीम ने दलाल नीलेश को कॉल बैक किया और आगे की बातचीत की। हमने रशियन लड़कियों की डिमांड की। दलाल नीलेश: मैं ये कह रहा था कि न्यू ईयर पर रशियन से अच्छा आप इंडियन लड़कियां बुला लो… लड़कियां अच्छी होंगी… क्योंकि, सीन ऐसा है कि न्यू ईयर में रशियन लड़कियां ऑलरेडी बुक्ड हैं। हालांकि मिल तो जाएंगी, लेकिन पैसा बहुत ज्यादा मांगेंगी… करीब एक लाख रुपए तक…। रिपोर्टर: हां… यह बात तो है… एक लाख रुपए तो बहुत ज्यादा है…। दलाल नीलेश: हां… रेट तो ज्यादा है और उसका कोई फायदा भी नहीं… जो ल​ड़की नार्मल पार्टी के लिए 15-16 हजार रुपए में आती है… वो न्यू ईयर के लिए एक से डेढ़ लाख रुपए मांग रही… फिर क्या फायदा…? रिपोर्टर: यह बात तो सही है… अच्छा, इंडियन में ही टीनएजर्स मिल सकती क्या… ​कम एज की…? दलाल नीलेश: भैया… लड़कियां सभी कम एज की ही हैं… आप ये मान लो सभी की एज 20 से लेकर 24 साल तक होंगी… इनमें ज्यादातर कॉलेज गर्ल हैं… कोई कॉलेज में है… कोई कहीं पर। इनमें परमानेंट वाली कोई नहीं है। रिपोर्टर: लड़के एक्चुअली 8 हैं और इनमें कुछ की डिमांड टीनएजर्स की है। जबकि, कुछ लड़कों को हाउसवाइफ चाहिए… ऐसी कहां मिलेगी अब…? दलाल नीलेश: आप मेरे पर छोड़ दो… पार्टी आपकी बहुत अच्छी हो जाएगी… आप भैया से पूछ लेना… मैंने उनकी पार्टी की है… कितना मजा आया था…? रिपोर्टर: एक्चुअली ये काफी बड़े लोग हैं… इसलिए इनकी बातों का भी ध्यान रखना जरूरी है। दलाल नीलेश: आप मुझे जब बुलाएंगे… फिर देखिएगा आपकी पार्टी कैसी होती है…। रिपोर्टर: जिन लड़कियों की फोटो आपने भेजी है… उनके अलावा कुछ और भी मिल सकती क्या…? दलाल नीलेश: ठीक है… मैं आपको भेज देता हूं… डांसर की डालनी है या सर्विस वाली की…? रिपोर्टर: डांसर तो चाहिए ही… फुल सर्विस वाली भेजो आप…। दलाल नीलेश: ठीक है… फुल सर्विस वाली भेजता हूं… टीनएजर्स और भाभियों की… डांसर मैं अपने हिसाब से लेकर आ जाऊंगा…। 31 दिसंबर को खुद दलाल ने किया कॉल
दलाल नीलेश से हुई इस डील के बाद 31 दिसंबर को उसने हमें कॉल किया। हमने नीलेश से 1st जनवरी की रात पार्टी करने की बात कही और एक बार फिर उससे बातचीत का सिलसिला शुरू किया। दलाल नीलेश: आपने बताया ही नहीं कुछ… पार्टी का… आज, अब कैसे होगा…? रिपोर्टर: कल दिन या रात की हो जाए…। दलाल नीलेश: हां… कल दिन का करा लीजिए…। रिपोर्टर: दिन का न हो और कल रात का हो जाए तो…? दलाल नीलेश: हां… रात में करा लीजिए… मैं तो बोल रहा हूं कल का… आज का पॉसिबल नहीं है…। रिपोर्टर: जो फोटो आपने भेजे थे… उनमें से कुछ लड़कियां पसंद आई हैं… उन्हें देख सकते हैं क्या…? दलाल नीलेश: देखने के लिए तो आपको दिल्ली आना होगा…। रिपोर्टर: यहां कानपुर में अभी कोई लड़की हो… जिसे मिलकर देख सकें…। दलाल नीलेश: लड़कियां, भैया दिल्ली रहती हैं… उसके लिए आपको यहां आना होगा…। रिपोर्टर: वीडियो कॉल पर पॉसिबल हैं क्या…? दलाल नीलेश: भैया प्रोफेशनल लड़कियां हैं… वो वीडियो कॉल पर नहीं आएंगी। मैं आपको इस बात की गारंटी देता हूं कि जो फोटो में हैं, सेम टू सेम वहीं लड़कियां वहां पार्टी में आएंगी। रिपोर्टर: हां… इसी बात का डर रहता है कि कहीं फोटो में जो हैं… वो रियल में न हो तो…? दलाल नीलेश: इस बात की 100% ​श्योरिटी है… आप उसकी टेंशन मत लो…। रिपोर्टर: ठीक है… इनमें सभी न्यूड डांस करेंगी न…? दलाल नीलेश: सभी न्यूड डांस करेंगी…। रिपोर्टर: ठीक है… जो न्यूड डांस करें… उनकी फोटो भेजो आप…। दलाल नीलेश: मैं भेजता हूं… फिर बताओ आप…। कानपुर में कई पार्टियां ऑर्गनाइज्ड की हैं
नीलेश ने वॉट्सऐप पर न्यूड डांस के लिए देसी और विदेशी लड़कियों की फोटो भेजी। जब हमने सवाल किया कि न्यूड डांस में कोई दिक्कत तो नहीं होगी। इस पर उसने दावा किया कि यह पहला कार्यक्रम नहीं है। मैंने कानपुर में ऐसे कई लोगों की पार्टियां ऑर्गनाइज्ड की हैं। न्यू ईयर पार्टी के लिए नेपाल से आई 5 करोड़ की चरस
न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान न्यूड डांस पार्टियों के साथ ही शराब और सूखे नशे की डिमांड रहती है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 30 दिसंबर को कानपुर रेलवे स्टेशन पर RPF और NCB की टीम ने 5 करोड़ से अधिक की 10 किलो चरस पकड़ी। टीम ने 2 तस्करों को भी अरेस्ट किया था। इनमें एक नेपाल का और दूसरी महिला तस्कर बिहार की रहने वाली है। क्या होती है न्यूड पार्टी
न्यूड पार्टी का मतलब है, ऐसी पार्टी जहां मौजूद सभी लोग कोई भी कपड़े नहीं पहनते। ये लोग निर्वस्त्र होकर उस जगह पर टाइम बिताते हैं, जिसमें कई तरह की एक्टिविटी होती हैं। क्या न्यूड पार्टी अपराध है?
सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट आयुष शुक्ला ने बताया- भारत में न्यूड पार्टी के लिए कोई सीधा कानून नहीं है। लेकिन, भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 294 (सार्वजनिक अश्लीलता) और अन्य संबंधित कानून, जैसे सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम की धाराएं (यदि ऑनलाइन शेयरिंग हो) लागू हो सकती हैं। अगर पार्टी पूरी तरह प्राइवेट है और कोई गैरकानूनी गतिविधि नहीं हो रही, तो सीधे तौर पर इसे अवैध नहीं कह सकते। लेकिन, अगर यह सार्वजनिक स्थान पर हो या अश्लीलता का प्रदर्शन हो तो यह अपराध है। ——————————- ये खबर भी पढ़ें… 10 हजार में हड्डी तुड़वाइए, FIR में फंसाइए, यूपी के सरकारी अस्पतालों में बन रही फर्जी रिपोर्ट 10 हजार रुपए में हड्‌डी तुड़वाइए… जी हां, यूपी में यह सब हो रहा है FIR में फंसाने के लिए। इसमें पुलिस से लेकर सरकारी अस्पतालों के कर्मचारी तक शामिल हैं। ये पैसा लेकर सही हड्‌डी को X-Ray में टूटी बता रहे। इसकी बाकायदा मेडिकल रिपोर्ट दी जाती है, जिसे कोई गलत साबित नहीं कर पाता। पढ़िए पूरी खबर…


https://ift.tt/5saZ2Ae

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *