DniNews.Live

शाहजहांपुर में निर्माणाधीन मकान से सरिया चोरी, आरोपी गिरफ्तार:स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, माल बरामद

शाहजहांपुर में निर्माणाधीन मकान से सरिया चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और उसके पास से चोरी किया गया सरिया बरामद किया है। यह घटना थाना पुवायां क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्रीनगर में हुई। यहां पुष्पेंद्र सिंह के निर्माणाधीन मकान के बाहर निर्माण सामग्री रखी हुई थी। स्थानीय लोगों ने एक युवक को मकान के बाहर से लोहे का सरिया चोरी करते हुए देखा। उन्होंने तुरंत मकान मालिक पुष्पेंद्र सिंह को इसकी सूचना दी और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से चोरी का सरिया बरामद किया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल आरोपी की पहचान टकेली गांव निवासी आलोक वर्मा उर्फ अरविंद के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है। पीड़ित ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *