न्यूयॉर्क सिटी के नवनिर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी गुरुवार को कुरान पर हाथ रखकर शपथ लेंगे। न्यूयॉर्क के इतिहास में यह पहली बार होगा जब कोई मेयर इस्लाम के पवित्र ग्रंथ पर शपथ लेगा। अब तक न्यूयॉर्क सिटी के अधिकतर मेयर बाइबिल पर शपथ लेते रहे हैं। हालांकि संविधान के तहत शपथ के लिए किसी धार्मिक ग्रंथ का इस्तेमाल अनिवार्य नहीं है। 34 साल के डेमोक्रेट ममदानी न्यूयॉर्क सिटी के पहले मुस्लिम, पहले दक्षिण एशियाई और पहले अफ्रीका में जन्मे मेयर होंगे। डेमोक्रेट की टीम आज दो अलग-अलग जगहों पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने की योजना बना रही है। ममदानी सबसे पहले न्यूयॉर्क के सिटी हॉल के नीचे स्थित एक बंद पड़ी सबवे स्टेशन में शपथ लेंगे। यह एक प्राइवेट समारोह होगा, जिसमें ममदानी का परिवार शामिल होगा। उसके बाद दोपहर में एक सार्वजनिक शपथ ग्रहण समारोह होगा। सबवे स्टेशन में होने वाले समारोह में ममदानी दो कुरानों पर हाथ रखेंगे। इनमें एक उनके दादा की कुरान और दूसरी जेब में रखी जाने वाली छोटी कुरान होगी। कहा जा रहा है कि पॉकेट साइज कुरान 18वीं सदी के अंत या 19वीं सदी की की है। यह कुरान न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी के शॉम्बर्ग सेंटर फॉर रिसर्च इन ब्लैक कल्चर के संग्रह का हिस्सा है। दूसरे शपथ ग्रहण समारोह में ममदानी अपने दादा और दादी, दोनों की कुरानों का इस्तेमाल करेंगे।
https://ift.tt/iyEX9dR
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply