राष्ट्रीय एकता अखण्डता एवं सौहार्द के लिए तथा पूरे भारत में पिरोने वाले भारतवर्ष के प्रथम चक्रवर्ती सम्राट चन्द्रगुप्त वर्ष को सोने की चिड़िया बनाने वाले सम्राट अशोक के द्वारा किये गये राष्ट्र तथा विश्व कल्याणकारी कार्यों के उपलक्ष्य में , स्वतन्त्रता सेनानीया अमर शहीदों की याद में राष्ट्रीय प्रतीकों की भव्य झाँकी सम्राट अशोक क्लब शाखा सीवान के द्वारा निकाला गया।जो शहर से सटे बिन्दुसार बुजुर्ग में स्थित जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष अमर शहीद चन्द्रशेखर के समाधि स्थल से निकाल कर टाऊन हॉल में सभा में तब्दील हो गयी। कार्यक्रम की शुरूआत ध्वजारोहण राष्ट्रगान संविधान की प्रस्तावना पढ़ करके किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सम्राट अशोक क्लब के राष्ट्रीय संयोजक राजेश कुमार मौर्य, विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र कुमार प्रकृति ,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण प्रसाद बृजेश कुमार सिंह एवं प्रतीक रहे.यह झांकी बिन्दुसार बुजुर्ग से पकड़ी मोड़ होते हुए बबुनिया मोड़, जेपी चौक, पटेल चौक होते हुए सैकड़ों राष्ट्र प्रेमी राष्ट्रीय प्रतीकों की जय – जयकार करते टाउन हॉल पहुंचे। क्लब के राष्ट्र संयोजक राजेश कुमार मौर्य ने कहा कि भारत एक राष्ट्र है इस राष्ट्र को चलाने के लिए जो नियमावली बनाई गई है।वहीं भारत का संविधान है। पुराण हिंदुओं के लिए है, कुरान मुसलमान के लिए है ,बाइबल ईसाइयों के लिए है लेकिन संविधान पूरे राष्ट्र के लिए है। भारत वर्ष के प्रथम चक्रवर्ती सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य ने पूरे भारत को एक किये तथा सम्राट अशोक ने भारत वर्ष को सोने की चिड़िया बनाया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रतीक ने कहा कि हम यह प्रण ले कि राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के लिए सदैव कार्य करते रहेगें। इस अवसर पर डॉ. रामसूरत प्रसाद,बलबीर मौर्य, सोनू मौर्य, अजय कुमार कुशवाहा,संजय सिंह, विवेक सिंह,राजू सिंह,सुरेंद्र,सुरेश चंद्र, प्रेम कुशवाहा, मनोज सिंह,हीरालाल भगत,अनिल सिंह,अवधेश कुशवाहा,श्रवण मौर्य आदि लोग उपस्थित रहें ।
https://ift.tt/Skcuvdp
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply