DniNews.Live

काशी में 6 साल के श्रेयांश का सपना हुआ सच:एक दिन का बना IPS अफसर,लंका थाने का किया निरीक्षण.. ट्राफिक रूल का पालन भी कराया

वाराणसी के रहने वाले 6 वर्षीय श्रेयांश को एक दिन का IPS अधिकारी बनाया गया। एक सामाजिक संस्था द्वारा बताया गया की बच्चों को गंभीर बीमारी है और वह एक दिन के लिए अपनी इच्छा पूरी करना चाहता है। कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बच्चों की इच्छा पूरी करने का आदेश दिया और लंका थाने के प्रभारी राजकुमार ने जिम्मेदारी को उठाया सबसे पहले बच्चे ने ट्रैफिक व्यवस्था संभाली उसने कविता के माध्यम से लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने के लिए अपील की इसके बाद बस सीधे लंका थाने पहुंचा। लंका थाने का किया निरीक्षण इस दौरान श्रेयांश ने पुलिस स्टेशन के विभिन्न हिस्सों हवालात, शस्त्रागार और अन्य विभागों का भी निरीक्षण किया। SHO राजकुमार ने खुद उसके साथ रहकर पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी दी, जिससे उसका उत्साह और बढ़ गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में Make-A-Wish Foundation के वाराणसी चैप्टर की टीम भास्कर पांडेय, शिशिर आनंद और अन्य स्वयंसेवकों का अहम योगदान रहा। अब जानिए श्रेयांश ने क्या कहा श्रेयांश ने कहा – मैं 1 दिन का IPS अफसर बन हूं। इस दौरान हमने चौराहे पर लोगों को ट्रैफिक रूल के बारे में बताया। इस दौरान जो लोग बाइक पर तीन लोग बैठे थे उनको भी न बैठने के लिए हिदायत दी। उन्होंने बताया कि वह घर पर मूवी देखते हैं इस दौरान उन्होंने आईपीएस अफसर के कामकाज को देखा तब से मन में ठान लिया है कि बड़े होकर वही बना है। हालांकि उनके परिवार का कहना है कि श्रेयांश को गंभीर बीमारी है हालांकि वह उसका इलाज कर रहे हैं जिससे वह ठीक हो जाए।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *