शेखपुरा अनुमंडल पदाधिकारी रोहित कर्दम की अध्यक्षता में नगर परिषद शेखपुरा के सभागार में अनुमंडल स्तर पर गठित अनुश्रवण समिति ( आपूर्ति) की बैठक आहुत की गई। बैठक में आपूर्ति से संबंधित विषयवार ऐजेंडा पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी विनय कुमार एवं सभी सहायक गोदाम प्रबंधक, जमुई लोकसभा सांसद प्रतिनिधि सह लोजपा (रा) जिलाध्यक्ष ईमाम गजाली आदि मौजूद थे। सभी सदस्यों को आपूर्ति, खाद्यान्न का उठाव, वितरण, गुणवत्ता, ई केवाईसी, संदिग्ध राशन कार्ड एवं उसका रद्दीकरण से संबंधित जानकारी दी गई एवं उनके सुझाव को लिया गया। मुख्यत: सुझाव महादलित टोला में राशन कार्ड का कैंप लगाने के संबंध में दिया गया है। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को राशन कार्ड कैंप लगाने हेतु त्वरित निर्देश दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पारदर्शिता बनाए रखने एवं आम नागरिकों को योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने पर विशेष बल दिया। बैठक में शामिल सांसद प्रतिनिधि सह लोजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि कई गरीब परिवार राशन कार्ड से वंचित हैं।
https://ift.tt/GDeTwKJ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply