DniNews.Live

महावीर जयंती पर 48 दीपों से की भक्तांबर अर्चना:पालना उत्सव और णमोकार मंत्र जाप से गूंजा मंदिर परिसर

कचहरी रोड स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में महावीर जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं मंगलाचरण से हुई, जिसके बाद भक्तांबर दीप अर्चना में 48 श्लोकों के साथ 48 दीप समर्पित किए गए। साथ ही श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से णमोकार मंत्र का जाप कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने भगवान महावीर के जीवन और उपदेशों पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। आरजवी और आरना के नृत्य ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महावीर भगवान के जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में पालना उत्सव रहा, जिसमें नन्हे बच्चों को महावीर के बाल रूप में सजाकर श्रद्धालुओं ने पालना झुलाया। इसमें विराज पुत्र सिद्धार्थ और अन्य बच्चों ने भाग लिया। विशेष रूप से लंदन में जन्मे बालक विराज जैन ने महावीर के बाल स्वरूप में मंच पर उपस्थित होकर सभी को भाव-विभोर कर दिया। विदेश में जन्म लेने के बावजूद उसकी भारतीय संस्कृति और जैन धर्म के प्रति आस्था ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राकेश जैन व बबिता जैन उपस्थित रहे। साथ ही समाज के राजीव राय जैन, कंचन जैन, सोनिया जैन, संजय जैन, विकास जैन, अर्चना जैन, विपिन जैन, पूनम जैन सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *