मिर्जापुर के ऐतिहासिक पक्का घाट पर बुधवार शाम विंध्य हेरिटेज फाउंडेशन का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भव्य गंगा आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जो स्वर्गीय पद्मश्री अजिता श्रीवास्तव और गंगा सेवक आलोक मिश्र की स्मृति को समर्पित था। वर्ष 2017 से यह गंगा आरती निरंतर आयोजित हो रही है। कार्यक्रम में अपर आयुक्त विश्राम सिंह यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और मां गंगा की आरती कर जनकल्याण की कामना की। इस दौरान लल्लू तिवारी, विभूति मिश्र, डॉ. शीला सिंह, सारिका चौरसिया, नितिन अवस्थी और अनिल यादव सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम का संयोजन जय श्रीवास्तव ने किया।
वक्ताओं ने गंगा आरती को केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक चेतना का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने विंध्य हेरिटेज फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सांस्कृतिक और सामाजिक प्रयासों की सराहना की, जो नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में रानी सिंह, शिवलाल गुप्ता, सोफिया शैला श्रीवास्तव और अजित उपाध्याय ने भजन, शास्त्रीय संगीत और लोकगीतों से मनमोहक समां बांधा। कलाकारों की प्रस्तुतियों से पक्का घाट का वातावरण भक्तिमय हो गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और नगरवासियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, कलाकारों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने घाट के सौंदर्यीकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पत्थरों से सजा यह घाट हमारी धरोहर है। कार्यक्रम में सभासद बाबा यादव, विजय कृष्ण गर्ग, किशुन लाल पहलवान और गोवर्धन यादव सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।
https://ift.tt/WmcgSer
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply