DniNews.Live

सड़क, बिजली और कनेक्टिविटी पर फोकस:जफराबाद के सुभासपा विधायक जगदीश नारायण बोले- काम से संतुष्ट हूं, नंबर जनता देगी

जौनपुर की जफराबाद विधानसभा सीट से सुभासपा विधायक जगदीश नारायण राय से खास बातचीत की गई। इस दौरान उन्होंने अपने चार साल के कार्यकाल, विकास कार्यों और 2027 के चुनाव को लेकर अपनी राय रखी। विधायक ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र में सड़क, बिजली और कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान दिया है और अपने काम से संतुष्ट हैं। दैनिक भास्कर रिपोर्टर से खास बातचीत में विधायक ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: अपने कामकाज को 10 में से कितने नंबर देंगे?
जवाब : नंबर तो जनता देती है, लेकिन मैं अपने कार्यों से संतुष्ट हूं। सवाल: आपके सबसे बड़े विकास कार्य कौन से रहे?
जवाब: बड़ी सड़कों का निर्माण, पिलखनी में पावर स्टेशन की स्थापना और कई सड़कों को राजमार्ग से जोड़ना प्रमुख कार्य रहे हैं। इसके अलावा जिला मार्ग, राजमार्ग और एक पंटून पुल का निर्माण भी कराया गया है। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जो आप नहीं करा पाए?
जवाब: ऐसे बहुत कम काम हैं, लेकिन कुछ बिजली संबंधी समस्याएं अभी पूरी तरह से दूर नहीं हो पाई हैं। सवाल: क्या आप अगली बार टिकट के दावेदार हैं?
जवाब: यह पार्टी नेतृत्व का फैसला होता है। सवाल: क्या इस बार आपको टिकट मिलेगा?
जवाब: यह पार्टी तय करेगी, इस पर मैं कुछ नहीं कह सकता। सवाल: यूजीसी का 2027 के चुनाव पर क्या असर पड़ेगा?
जवाब: इस मामले पर कोर्ट का स्थगन आदेश है। यह मुद्दा चुनाव में असर डाल सकता है। सवाल: एसआईआर को लेकर आपका क्या कहना है?
जवाब: एसआईआर बहुत सही पहल है। इससे वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण हुआ है और मतदाता सुदृढ़ीकरण हुआ है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *