DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय लेखा पंजी की पहली जांच संपन्न हो गई

मधुबनी|बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत आज मधुबनी जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय लेखा पंजी की प्रथम जांच सम्पन्न की गई। पीएचईडी का नया भवन, खादी भंडार रोड, मधुबनी में हरलाखी, बेनीपट्टी एवं बिस्फी विधानसभा क्षेत्रों के अभ्यर्थियों की जांच की गई। वाणिज्य-कर कार्यालय, मधुबनी में खजौली, बाबूबरही एवं लौकहा विधानसभा क्षेत्रों के अभ्यर्थियों की जांच की गई। निर्वाचन व्यय लेखा पंजी की जांच हेतु संबंधित अभ्यर्थी/प्रतिनिधि ने निर्धारित स्थल पर उपस्थित होकर अपने-अपने व्यय अभिलेख प्रस्तुत किया। जांच कार्य शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुआ।


https://ift.tt/t2e4QLu

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *