मेरठ कैंट के बीसी लाइन क्षेत्र में खुलेआम कूड़ा जलाने का मामला सामने आने से स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी है। कूड़ा जलते ही उठने वाला धुआं आसपास के घरों और आर्मी अधिकारियों की कोठियों तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों के अनुसार, यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। कई बार मेरठ कैंटोनमेंट बोर्ड में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कूड़ा जलाने से वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। धुएं के कारण आंखों में जलन, खांसी और सांस संबंधी दिक्कतें आम हो गई हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए और कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, कूड़ा निस्तारण की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई गई है। निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Leave a Reply