DniNews.Live

भाजपा नेता के बेटे से मारपीट, 6 पर केस:पुलिस पर लापरवाही का आरोप, कस्बा प्रभारी लाइन हाजिर

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक भाजपा नेता के बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कार निकालने को लेकर हुए विवाद में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज उर्फ लालू सिंह के बेटे शुभम सिंह को कुछ युवकों ने पीट दिया। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा, जिसके चलते पुलिस अधीक्षक ने कस्बा इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है। शुभम सिंह अपने दोस्त गौरव साहू के साथ कार से हथगाम कस्बे स्थित अपने घर लौट रहे थे। कस्बे में एक संकरे रास्ते पर सामने से आ रही दूसरी कार के सवारों से उनकी बहस हो गई, क्योंकि एक साथ दो कारें नहीं निकल सकती थीं। विवाद बढ़ने पर दूसरी कार में सवार युवकों ने शुभम सिंह और गौरव साहू पर हमला कर दिया। मारपीट की सूचना मिलने पर शुभम के पिता और अन्य स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। मामला दूसरे समुदाय के युवकों से जुड़ा होने के कारण देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। आरोप है कि पुलिस ने शुरुआती कार्रवाई में आरोपियों को पकड़ने के बाद पैसे लेकर छोड़ दिया था। इससे आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव कर दिया और देर रात तक धरने पर बैठी रही। हंगामे की सूचना पर कई थानों का पुलिस बल और पीएसी मौके पर पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने मामले में प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर हथगाम थाने में तैनात कस्बा इंचार्ज राज बहादुर यादव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। थरियांव सीओ वीर सिंह ने बताया कि दरोगा को लाइन हाजिर किया गया है। इस मामले में 6 नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *