DniNews.Live

प्रयागराज में सज-धजकर निकले ट्रांसजेंडर…VIDEO:सड़कों पर नाचते-गाते निकले, एक-दूसरे को किस किया

कोई दुल्हन की तरह सजा, तो किसी ने सोनपरी के कपड़े पहने। किसी ने चमकती-दमकती साड़ी पहनी, तो कोई लहंगे में। कोई बीच सड़क पर एक-दूसरे को किस करते हुए। प्रयागराज के सुभाष चौराहे से जब ट्रांसजेंडरों की परेड निकली, तो राह चलते लोग भी रुक गए। हर कोई ट्रांसजेंडर के अलग-अलग रंगों को देखने लगा। काफी देर तक लोग उन पर से निगाहें नहीं हटा पाए। सड़क पर लंबा जाम लग गया। बड़ी संख्या में लोग अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी करके ट्रांसजेंडर्स के अलग-अलग रूप देखने में मशगूल हो गए। वहीं ट्रांसजेंडर इन सबसे बेखबर रहे। वे बीच सड़क पर ढोल-नगाड़ों की थाप पर डांस करते रहे। झंडे लहराते रहे। मंगलवार को प्रयागराज में बराबरी के हक को लेकर ट्रांसजेंडरों ने सुभाष पार्क से लेकर पत्थर गिरजाघर तक प्राइड परेड निकाली। किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि उर्फ टीना मां ने कहा- किन्नर भी पुरुषों और महिलाओं की तरह ही जन्म लेते हैं, इसलिए समाज को उनका तिरस्कार नहीं, बल्कि उन्हें अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा- किन्नर समाज को दया नहीं, बल्कि अवसर की आवश्यकता है। यदि उन्हें उचित अवसर मिले तो वे भी समाज के विकास में पुरुषों और महिलाओं की तरह महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। तस्वीरें देखिए… भेदभाव बंद करों के पोस्टर लेकर निकले ट्रांसजेंडर परेड सुबह 11 बजे सुभाष चौराहे से निकली। इस दौरान करीब 200 ट्रांसजेंडर परेड में शामिल हुए। इस दौरान “आई एम गे, दैट्स ओके” और “आई एम लेस्बियन, दैट्स ओके” जैसे नारे लगाए। हाथों में पोस्टर लेकर कहा- भेदभाव बंद करो। ट्रांसजेंडरों ने अपने अस्तित्व और पहचान को स्वीकारने का संदेश दिया। कई किन्नर दुल्हन के परिधान में नजर आए और उन्होंने शादी करने के अधिकार की भी मांग उठाई। परेड साढ़े 12 बजे पत्थर गिरजाघर पर आकर समाप्त हुआ। करीब डेढ़ घंटे तक परेड निकली। टीना मां बोलीं- सामाजिक सोच में बदलाव जरूरी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि उर्फ टीना मां ने कहा- भले ही ईश्वर ने उन्हें शारीरिक रूप से अलग बनाया हो, लेकिन उनका मानसिक विकास किसी भी सामान्य व्यक्ति की तरह ही होता है। उन्होंने कहा- ट्रांसजेंडरों के जीवन स्तर में सुधार के लिए सामाजिक सोच में बदलाव जरूरी है। टीना मां ने भावुक अपील करते हुए कहा कि ट्रांसजेंडर बच्चे भी समाज का अभिन्न हिस्सा हैं, इसलिए उनके पालन-पोषण और विकास में समाज को आगे आना चाहिए, ताकि वे भी सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें। —————————–
ये खबर भी पढ़ें बच्ची से रेप-हत्या करने वाले को फांसी की सजा:प्रयागराज में जज बोले- ये झकझोरने वाला अपराध, दोषी सजा-ए-मौत के काबिल प्रयागराज में 8 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या करने वाले को सोमवार को फांसी की सजा सुनाई गई। कोर्ट ने उस पर 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। यह फैसला पॉक्सो कोर्ट के जज विनोद कुमार चौरसिया ने सुनाया। पढ़िए पूरी खबर

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *