कासगंज-कानपुर एक्सप्रेस में बदलाव:24-25 सितंबर को निर्धारित समय पर चलेगी ट्रेन, बाकी दिन 70 मिनट की देरी जारी

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल ने ट्रेन संचालन में बदलाव किया है। शमशाबाद रेलवे स्टेशन यार्ड से कायमगंज रेल स्टेशन के बीच इंजीनियरिंग कार्य चल रहा है। इसमें पीक्यूआरएस मशीन का उपयोग किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 15040 कासगंज-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस का समय बदला गया था। यह बदलाव 9 सितंबर से 30 नवंबर 2025 तक प्रभावी है। इसके तहत सोमवार से गुरुवार तक ट्रेन कासगंज से 70 मिनट की देरी से चल रही है। रेलवे ने अब 24 और 25 सितंबर 2025 को इस बदलाव को रद्द कर दिया है। इन दो दिनों में ट्रेन अपने मूल समय के अनुसार चलेगी। इस जानकारी की पुष्टि इज्जतनगर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने की है।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर