संभल में खांसी की दवा समझकर एक 17 वर्षीय किशोरी ने गलती से कीटनाशक दवा पी ली। दवा पीने के तुरंत बाद किशोरी बेहोश हो गई, जिसके बाद परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। उक्त घटना जनपद संभल की तहसील चंदौसी के थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर कासम की है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे मुंतियाज की 17 वर्षीय पुत्री सुबहाना को खांसी हुई। उसने खांसी की दवा के पास रखी भैंस को दी जाने वाली कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। दवा पीते ही सुबहाना की तबीयत बिगड़ गई और वह घर में ही जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई। परिजनों को जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। वे तुरंत किशोरी को इलाज के लिए संभल के जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए। चिकित्सकों ने किशोरी को गंभीर स्थिति में भर्ती किया और तत्काल उपचार शुरू कर दिया। डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि जब किशोरी को अस्पताल लाया गया था, तब उसकी हालत गंभीर थी। उपचार के बाद उसकी हालत में थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन अभी भी गहन निगरानी की आवश्यकता है। उसका इलाज दोपहर 1 बजे से जारी है। किशोरी के चाचा अब्बास अली ने बताया कि सुबहाना को कई दिनों से खांसी हो रही थी। घर में खांसी की दवा के पास ही भैंस को दी जाने वाली कीटनाशक दवा रखी थी। उसने बिना पढ़े ही थोड़ी सी दवा पी ली, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई।
https://ift.tt/2x5G3pq
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply