DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मटिहानी में बोगो सिंह के लिए एकजुट हुआ महागठबंधन:नेताओं, कार्यकर्ताओं को सौंपा गया दायित्व, पहले चरण में 6 नवंबर को वोटिंग

मटिहानी विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह को जीत दिलाने के लिए कांग्रेस को छोड़कर महागठबंधन में शामिल सभी दल एकजुट हो गए हैं। इसको लेकर आज केशावे के एक निजी स्कूल परिसर में विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिसमें राजद, सीपीआई, माले एवं वीआईपी के सभी प्रमुख कार्यकर्ता एकजुट हुए और निर्णय लिया गया कि मटिहानी से राजद प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ता रोज टीम बनाकर घर-घर दस्तक देंगे। इसके लिए सभी प्रमुख नेताओं ने अपने-अपने कार्यकर्ता को दायित्व दिया है। बोगो सिंह बोले- बेगूसराय का बेटा हूं, लोगों की आवाज हूं बोगो सिंह ने कहा कि महागठबंधन के सभी दल की आज बैठक हुई है। विश्वास है कि महागठबंधन के सभी नेता एवं कार्यकर्ता मुस्तादी के साथ 6 नवंबर की तैयारी में लगे हुए हैं। हमारे साथ तो सभी मजदूर लोग हैं, लेकिन जो सामने वाले हैं, वह शराब माफिया, गांजा तस्कर, हथियार तस्कर के घर में क्या प्लानिंग कर रहे हैं। यह तो ही बता सकते हैं, हम लोग तो झाड़ू पोछा लगाते हैं और इसी पर गर्व है। हमेशा भगवान को कहते हैं कि जब भी भेजना इसी तरह भेजना। बेगूसराय का बेटा और बेगूसराय की आवाज हूं‌। अभिभावकों ने सच बोलने और नजर मिलाकर बात करने का आशीर्वाद दिया है, हम इधर-उधर नहीं देखते हैं।


https://ift.tt/efibSRC

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *