DniNews.Live

नोएडा में शुरू किया गया वाटर एटीएम:1200 लीटर प्रतिघंटा है क्षमता, 20 लीटर और 1 लीटर के मिलेंगे कार्ड

नोएडा के लोगों को शुद्ध जन पिलाने के लिए मंगलवार को हरौला सेक्टर-4/5 में वाटर एटीएम शुरू किया गया । इसका उद्घाटन सांसद डॉक्टर महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह ने किया। इस वाटर एटीएम का निर्माण एचडीएफसी बैंक की ओर से सीएसआर फंड के जरिए कराया गया। इस मौके पर प्राधिकरण के जीएम जल आरपी सिंह मौजूद रहे।
इस वाटर एटीएम से लोगों को निशुल्क जल दिया जाएगा। जल विभाग द्वारा वाटर एटीएम रोजाना सुबह 7 बजे से 12 बजे तक और शाम को पांच से आठ बजे तक खुलेगा। अब तक शहर में नौ स्थानों पर वाटर एटीएम लगाया गया है। जहां लगातार लोगों को साफ जल उपलब्ध कराया जा रहा है। इस वाटर एटीएम की क्षमता 1200 लीटर प्रति घंटा है। गुणवत्ता के लिए लगाए गए फिल्टर
जीएम आरपी सिंह ने बताया कि इस वाटर एटीएम में अल्ट्रा वायलट सिस्टम (यूवी) , ओजोनेटर, सेंड फिल्टर, कार्बन फिल्टर के अलावा 5-10 माइक्रो फिल्टर और पेबल फिल्टर के जरिए पानी की गुणवत्ता को बेहतर बनाया गया है। इसके अलावा वाटर एटीएम में हार्डनेस , फ्लूराइड, क्लोराइड व अन्य अशुद्धियों को दूर करने के लिए रिजर्व ओसमोसिस की व्यवस्था की गई है।
कार्ड से मिलेगा पानी
इस वाटर एटीएम को जनमानस को वितरण के लिए ऑटो मैटिक कार्ड आपरेटड वेंडिंग मशीन लगाई गई है। जिसकी क्षमता 20 लीटर प्रतिकार्ड है। एक अन्य वेंडिंग मशीन से 1 लीटर ठंडा पानी भी लोगों को मिलेगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *