फिरोजाबाद के शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन क्षेत्र में मंगलवार सुबह रेलवे लाइन के किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बेवर (भोगांव) थाना क्षेत्र निवासी अशोक पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अशोक सोमवार रात करीब 9 बजे शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर मौजूद था। इसके बाद मंगलवार सुबह उसकी मौत की खबर सामने आई। स्थानीय लोगों ने रेलवे लाइन के किनारे शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी।
अरविंद नामक व्यक्ति ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। प्रथम दृष्टया यह मामला हादसे का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक ट्रेन की चपेट में आया या उसकी मौत किसी अन्य कारण से हुई। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। संभवत किसी ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है।

Leave a Reply