DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

BJP विधायक संगीत सोम ने शाहरुख खान को बताया ‘गद्दार’:बोले- बांग्लादेशी क्रिकेटर रहमान को साढ़े 9 करोड़ में खरीदा, ये देश बर्दाश्त नहीं करेगा

मेरठ में पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा- बांग्लादेश में हिंदुओं का कत्लेआम किया जा रहा है। वहां उनकी बहन-बेटियों के साथ सरेआम रेप हो रहे हैं। लेकिन भारत में बैठे कुछ लोग बांग्लादेश के क्रिकेटरों को खरीदने का काम कर रहे हैं। शाहरुख खान जैसा गद्दार बांग्लादेश के क्रिकेटर रहमान को साढ़े 9 करोड़ रुपए में खरीदने का काम किया है। भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम दौराला में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन एवं मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यशाला में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा- देश में गद्दारों की कोई कमी नहीं है। अलग-अलग तरीकों से देश में गद्दार काम कर रहे हैं और उन पर भी नजर रखने की जरूरत है। मैं साफ-साफ कहता हूं, इसलिए लोग कहते हैं कि मैं कड़वा बोलता हूं। लेकिन साफ बात तो कहनी पड़ेगी। अगर साफ बात नहीं कहेंगे, तो गद्दार गद्दारी करते रहेंगे। इसी तरह वे देश को लूटते रहेंगे और दूसरे देशों को भरते रहेंगे। संगीत सोम बोले-बांग्लादेश में हिंदू बेटियों के साथ बलात्कार किया जा रहा है उन्होंने आगे कहा-बांग्लादेश में देश के प्रधानमंत्री को गालियां दी जा रही हैं। भारत के खिलाफ नारेबाजी हो रही है। हिंदुओं को चुन-चुनकर मारा जा रहा है और बहन-बेटियों के साथ बलात्कार किया जा रहा है। लेकिन अपने ही देश में बैठे कुछ लोग वहां के क्रिकेटरों को खरीदने का काम कर रहे हैं। आपने देखा होगा कि देश में बैठे गद्दारों ने आज तक देश के लिए कुछ नहीं किया, क्या किया है, यह बताएं। शाहरुख खान जैसे गद्दार वहां के रहमान जैसे क्रिकेटरों को साढ़े नौ करोड़ रुपए में खरीदने का काम कर रहे हैं। जब पाकिस्तान का कोई खिलाड़ी भारत में खेलने नहीं आ सकता, तो बांग्लादेश का खिलाड़ी भारत में कैसे खेलने आएगा। रहमान यहां कैसे खेलने आ सकता है, जहां हिंदुओं का कत्लेआम किया जा रहा है। यह बिल्कुल नहीं चलेगा। यह भारत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगीत सोम बोले- इस देश से बाहर रहमान कदम नहीं रख पाएंगे
संगीत सोम ने कहा- अगर रहमान जैसे खिलाड़ी भारत में खेलने आएंगे, तो वे इस देश से बाहर कदम नहीं रख पाएंगे। शाहरुख खान जैसे गद्दारों को यह समझना चाहिए कि वे देश के साथ किस तरह की गद्दारी कर रहे हैं। इस देश के लोगों ने आपको उस मुकाम तक पहुंचाया है। अगर आपको पैसा मिलता है, तो इसी देश के लोगों से मिलता है। लेकिन आप उसी पैसे से देश के साथ गद्दारी करते हैं। कभी पाकिस्तान को चंदा देने की बात करते हैं, कभी रहमान जैसे खिलाड़ियों को खरीदने की बात करते हैं। यह सब अब देश में नहीं चलेगा। ऐसे गद्दारों की अब देश में कोई जगह नहीं बचेगी। संगीत सोम ने कहा-अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे गुंडों का सफाया हो गया पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा- उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की गई है। अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे गुंडों का सफाया किया गया है। साल 2013 के समय बहन-बेटियां घर से बाहर निकलने में डरती थीं, लेकिन आज हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। मौजूदा सरकार में प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और आम लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।” यूपी में विपक्ष 20 से 30 सीटों तक सिमट जाएगा
संगीत सोम ने कहा- पहले ईवीएम को गलत बताया गया और अब मतदाता गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को बदनाम किया जा रहा है। आगामी चुनाव में भाजपा साढ़े तीन सौ से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। उत्तर प्रदेश में विपक्ष 20 से 30 सीटों तक सिमट जाएगा। देश में गद्दारों की कमी नहीं है और ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा- आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश जाते हैं तो पूरी दुनिया, यहां तक कि अमेरिका भी उनका सम्मान करता है। विदेश यात्राओं में 140 करोड़ देशवासियों की भावनाएं उनके साथ जाती हैं और भारत का मान बढ़ता है। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे- फ्री राशन, घर-घर शौचालय और उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर से विरोधी दल बौखला गए हैं। ——————– ये भी पढ़ें- स्कूल में बुर्का पहनकर लड़कों ने धुरंधर पर डांस किया:लड़कियां हूटिंग करती रहीं; यूपी पुलिस बोली-एक्शन लेंगे; प्रिंसिपल ने मांगी माफी अमरोहा के एक स्कूल में लड़कों ने बुर्का पहनकर ‘धुरंधर’ फिल्म के गाने पर डांस किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में 3 लड़के बुर्के में स्टेज पर आते हैं। वो ‘FA9LA’ सॉन्ग पर डांस करने लगते हैं। तभी कुछ और लड़के स्टेज पर चढ़कर उनके साथ नाचने लगते हैं। 29 दिसंबर 2025 को नौगावां सादात के मेस्को पब्लिक स्कूल में कार्निवाल फेस्टिवल में ये डांस छात्रों ने किया। पढ़िए पूरी खबर…


https://ift.tt/Nna6pVc

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *