अमरोहा के एक स्कूल में लड़कों ने बुर्का पहनकर ‘धुरंधर’ फिल्म के गाने पर डांस किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में 3 लड़के बुर्के में स्टेज पर आते हैं। वो ‘FA9LA’ सॉन्ग पर डांस करने लगते हैं। तभी कुछ और लड़के स्टेज पर चढ़कर उनके साथ नाचने लगते हैं। 29 दिसंबर 2025 को नौगावां सादात के मेस्को पब्लिक स्कूल में कार्निवाल फेस्टिवल में ये डांस छात्रों ने किया। इस डांस में लड़को ने बुर्का और हिजाब पहन रखा था। डांस के दौरान नीचे से छात्रों ने ताली बजाकर और हूटिंग करते हुए उनका उत्साह भी बढ़ाया। मामला नौगावां सादात थाना क्षेत्र का है। 4 तस्वीरों में देखिए स्टेज पर क्या हुआ… अब पढ़िए वीडियो में क्या है…
स्टेज पर एक लड़का और उसके पीछ बुर्के में तीन लड़के एंट्री लेते हैं। पहला लड़का ‘धुरंधर’फिल्म के अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की स्टाइल में डांस करते हुए एंट्री लेता है। चारों लड़के एक साथ ‘FA9LA’ सॉन्ग पर नाचते हैं। थोड़ी देर बाद भीड़ से 7-8 लड़के स्टेज पर आ जाते हैं। वो भी बुर्के वाले लड़कों के साथ डांस करने लगते हैं। इस बीच एक लड़का बुर्के वाले लड़के को गोद में उठा लेता है। उसे लेकर डांस करता है। भीड़ मे खड़ी लड़कियां डांस देखकर हूटिंग करती है, ताली बजाते हुए शोर मचाती हैं।
अमरोहा पुलिस का रिएक्शन
इसके बाद सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी के साथ वायरल होने लगा। वीडियो वायरल होने के बाद अमरोहा पुलिस ने तुरंत इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। अमरोहा पुलिस ने वायरल वीडियो पर अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से ट्विट करते हुए लिखा- इस मामले में में प्रभारी थाना नौगावां सादात को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है ।
‘स्कूल की मान्यता रद्द होनी चाहिए’
मुस्लिम कमेटी के एडवोकेट नेता मंसूर अहमद ने कहा- ये सरासर गलत है। इस्लाम धर्म के खिलाफ है, जिस तरह से वो डांस कर रहा है। स्कूल के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। स्कूल की मान्यता रद्द करनी चाहिए।
स्कूल ने मांगी माफी
मेस्को पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल ने वायरल हुए वीडियो पर अपनी सफाई पेश की। उन्होंने एक पत्र जारी करते हुए लिखा- कार्निवल के समापन के दौरान घटित घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण थी और ऐसा नहीं होना चाहिए था। यह घटना अनजाने में हुई,जिसमें कुछ व्यक्तियों द्वारा लोगों को हंसाने के उद्देश्य से इस तरह का डांस किया गया। विद्यालय का स्पष्ट मत है कि इस प्रकार का आचरण किसी भी स्थिति में शैक्षिक वातावरण के अनुरूप नहीं है। यह मेस्को पब्लिक स्कूल के मूल्यों,अनुशासन और संस्कारों को प्रदर्शित नहीं करता। हालांकि, इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि घटना को अंजाम देने वाले व्यक्तियों ने किसी के कहने या उकसावे में आकर जानबूझकर ऐसा किया हो। यह भी स्पष्ट किया जाता है कि स्कूल के आधिकारिक प्रोग्राम लिस्ट में इस प्रकार का कोई भी कार्यक्रम या आइटम शामिल नहीं था। विद्यालय इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करता है। यदि इस घटना से किसी भी व्यक्ति अथवा वर्ग की भावनाएं आहत हुई हों,तो हम इसके लिए दिल से माफी मांगते हैं। विद्यालय यह आश्वस्त करता है कि भविष्य में इस प्रकार की किसी भी घटना न हो, इसके लिए आवश्यक एवं ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
———– ‘मुंह में यूरिन कर दूंगी…’ कहने वाली दरोगा का इंटरव्यू:बोलीं- कार वाले ने ब्रेस्ट पर हाथ मारा, महिला गालियां दे रही थी यूपी की एक महिला दरोगा का VIDEO सुर्खियों में है। मेरठ के आबूलेन पर महिला दरोगा रचना राठी कार जाम में फंसी थी। महिला दरोगा ने गाड़ी से उतरकर गई और दूसरे कार में बैठे दंपती को धमकाने लगी। कहा- पुलिस की वर्दी पहनकर खड़ी हूं, दरोगा हूं मैं, मुंह में यूरिन कर दूंगी। गाड़ी नहीं हटाई तो बेल्ट से पीटूंगी। मामला मेरठ के आबूलेन मार्केट में 28 दिसंबर की शाम 7 बजे का है। लेकिन वीडियो 29 दिसंबर को सामने आया था। अलीगढ़ SSP नीरज सिंह जादौन ने जांचकर दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया था। साथ विभागीय जांच भी हो रही है। पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/PU0QgLR
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply