DniNews.Live

10 पिस्टल, 5 तमंचे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार:महाराष्ट्र से ट्रेन के जरिए यूपी में हथियार तस्करी का खुलासा

शामली जनपद की कैराना पुलिस ने हथियार तस्करी से जुड़े एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 10 पिस्टल और 5 तमंचे सहित अन्य अवैध हथियार बरामद हुए हैं। यह गिरोह महाराष्ट्र से ट्रेन के जरिए उत्तर प्रदेश में हथियारों की तस्करी करता था। कैराना थाने की पुलिस टीम ने तितरवाड़ा निवासी इस हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से कुल 15 अवैध हथियार, जिनमें 10 पिस्टल और 5 तमंचे शामिल हैं, बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त, कुछ अन्य संबंधित सामान भी जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर बरामद अवैध हथियारों को जब्त कर लिया है। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है। आपको बता दें कि मामला शामली जनपद की कैराना कोतवाली क्षेत्र में अवैध हथियारों की सप्लाई का है, जहां पर महाराष्ट्र से ट्रेन के माध्यम से कैराना में अवैध हथियारों की सप्लाई की जा रही है। उसी का खुलासा करते पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी शामली एनपी सिंह ने पुलिस लाइन शामली में प्रेसवार्ता करते हुए पुलिस को मिली सफलता की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि शामली जिले से संबंधित एक गैंग के सक्रिय सदस्य बुरहानपुर एमपी और महाराष्ट्र के बार्डर के माध्यम से पिस्टल व तमंचों की सप्लाई कर रहे थे, जिसके संबंध में जनपद पुलिस को इनपुट हासिल हुए थे। इनपुट के आधार पर एएसपी, सीओ कैराना व कैराना कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम को एक्टिव किया था। एसपी ने बताया कि टीम ने सक्रियता से कार्य करते हुए हथियार तस्करी से जुड़े बड़े गैंग को इंटरसेप्ट किया है, जिसके सक्रिय सदस्य के रूप में कैराना के तितरवाड़ा गांव निवासी शोएब नाम के हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के कब्जे से 10 कंट्री मेड 32 बोर पिस्टल, 5 तमंचे 315 बोर, कारतूस, बाइक, मोबाइल फोन आदि बरामद किए गए हैं। ट्रेन से होती थी तस्करी एसपी शामली ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ में पता चला है कि गिरोह एमपी, महाराष्ट्र के बार्डर एरिया में हथियार बनवाने के बाद ट्रेन के माध्यम से उनकी तस्करी करते हैं। इस गिरोह में कई अन्य लोग भी जुड़े हुए हैं। हथियारों की खेप को शामली लाकर गिरोह के अन्य सदस्यों के माध्यम से सप्लाई किया जाता है। एसपी ने बताया कि हथियार तस्करी के गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने के लिए टीमों को लगा दिया गया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *