हाथरस में वीडियो बनाकर सुसाइड करने वाली गुनगुन के प्रेमी आकाश को पुलिस ने आज सुबह गिरफ्तार कर लिया है। गुनगुन ने सोमवार को जहर खाकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उसने एक वीडियो भी बनाया। जो मंगलवार को सामने आया। इसमें गुनगुन ने अपने प्रेमी आकाश पर आरोप लगाए। वीडियो में कहा- आकाश, तुमने मुझे इतना मजबूर कर दिया कि अब मेरे पास मरने के सिवाय कोई रास्ता नहीं बचा है। मैंने कभी किसी को चीट नहीं किया। मैं मूव ऑन नहीं कर सकती। दिक्कत यह है, क्योंकि आई लव यू सो मच। कामिनी (19) उर्फ गुनगुन शहर की आवास विकास कॉलोनी की रहने वाली थी। गुनगुन की मौसी रोशनी ने बताया- पिछले कुछ दिनों से आकाश गुनगुन को लगातार मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। उसने कहा कि इसी टॉर्चर के चलते गुनगुन ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। गुनगुन की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में परिजनों को गुनगुन की आत्महत्या से पहले बनाया गया वीडियो मिला, जिसमें उसने अपनी मौत की वजह प्रेमी आकाश को बताया। इसके बाद मंगलवार को गुनगुन की मां रश्मि ने कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज कराया है। जानिए पूरा मामला गुनगुन नोएडा में नौकरी कर रही थी और बीए की पढ़ाई भी कर रही थी। शनिवार को नोएडा से लौटने के बाद उसने आकाश से मुलाकात की थी और शादी की बात रखी थी। शादी से इनकार के बाद टूट चुकी थी। इसी वजह से गुनगुन ने अपनी मौसी रोशनी के घर जाकर जहर खा लिया। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गुनगुन अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। उसके पिता का पांच साल पहले निधन हो चुका था। पुलिस जांच में सामने आया कि गुनगुन और आकाश के बीच पिछले चार साल से प्रेम संबंध थे। आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में गुनगुन ने कहा- ज्यादा मजबूर कर दिया है ना, आकाश। तूने इतना ज्यादा मजबूर कर दिया है कि मरने के सिवा मेरे पास कोई और चारा ही नहीं बचा है। मेरे पास कोई और विकल्प नहीं है। आई एम सॉरी। आपकी बेटियाँ मेरी सुसाइड की वजह हैं। उनकी वजह से ही मुझे यह कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। मैं यह सब कभी नहीं करना चाहती थी, लेकिन सिर्फ उनकी वजह से… सिर्फ उनकी वजह से। तेरे घरवालों ने कभी यह नहीं सिखाया क्या कि किसी की जिंदगी के साथ नहीं खेलना चाहिए? मैं तो जा रही हूँ, लेकिन अगर थोड़ी-सी भी इंसानियत ज़िंदा है, अगर ज़रा-सी भी इंसानियत बची है, तो तू भी नहीं बचेगा। चार साल पहले वाला आकाश और जिससे मैं कल मिलकर आई हूँ, वो आकाश एक ही इंसान नहीं हो सकता। मुझसे मूव ऑन नहीं होता, भाई। मुझसे सच में मूव ऑन नहीं होता। मैंने कभी किसी को चीट नहीं किया। मैं मूव ऑन नहीं कर सकती। दिक्कत यह है, क्योंकि आई लव यू सो मच। मेरी मम्मा दुनिया की बेस्ट मम्मा हैं। उन्होंने मेरे लिए इतना कुछ किया है। और मेरी मासी… मासी, यू आर द बेस्ट मासी इन द वर्ल्ड, इन द यूनिवर्स। यू आर द बेस्ट। आपके जैसी न कोई मासी है और न ही आपके जैसी कोई दोस्त। आरोपी प्रेमी गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच पुलिस ने गुनगुन को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में आकाश (21) पुत्र धर्मा निवासी आवास विकास कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी। दैनिक भास्कर ने पूरे मामले को जानने के लिए गुनगुन की मौसी रोशनी से बात की। सिलसिलेवार पढ़िए पूरी बातचीत प्रश्न: अच्छा, ये पूरा मामला क्या था?
उत्तर: मामला कुछ और नहीं था। आकाश उसे लगातार टॉर्चर कर रहा था। वह बहुत परेशान हो गई थी। उसने मुझसे भी बात की थी। उसने कहा था कि मौसी, गुनगुन इससे बात कर रही है, उससे बात कर रही है। उसने गुनगुन को बदनाम किया। हमने सोचा कि क्या किया जाए। हमने उससे राजीनामा करने की कोशिश की, लेकिन वह राजी नहीं हुआ। मैंने उसे मारा भी था। इतना मारा कि उसका मुंह सूज गया था। प्रश्न: एक बात और बताइए, कितने साल से इनका अफेयर था?
उत्तर: चार साल से।
प्रश्न: मतलब ये दोस्त थे?
उत्तर: हां, दोस्त थे। प्रश्न: गुनगुन जो काम करती थी, उससे उसे परेशानी होती थी?
उत्तर: हां। अगर वह किसी लड़के से बात कर लेती थी, चाहे वो उसका पर्सनल मैटर ही क्यों न हो, तो आकाश को दिक्कत होती थी। वह हर चीज में टॉर्चर करता था। चार साल से मुझे भी सब पता था, लेकिन हमने इग्नोर किया, क्योंकि उसकी आदतें पहले ठीक लगती थीं। आदत की वजह से वह चार साल से हमारे घर आता-जाता था। हम भी उसे बुलाते थे। उसकी मम्मी भी उसे भेजती थीं। वह हमारे घर में रहता था, खाता-पीता था, हमें घुमाने भी ले जाता था। लेकिन अब जो उसने किया, वह बिल्कुल गलत था। पिछले चार दिनों से पता नहीं क्या हुआ। उसने उस लड़की को इतना टॉर्चर किया कि उसे मरना ही पड़ा। उसके दिमाग में बहुत टेंशन थी। नस फट गई हो या कुछ और हुआ हो, लेकिन वह खत्म हो गई। सोते-सोते ही चली गई। प्रश्न: क्या वे साथ पढ़ते थे?
उत्तर: नहीं। वह पहले हाईस्कूल में पढ़ता था। गुनगुन एमएलडी स्कूल में थी। बाद में उसने पढ़ाई छोड़ दी थी और नोएडा में नौकरी करने लगी थी। वहां भी आकाश पहुंच गया और उसे टॉर्चर किया। फिर जब वह यहां आई, तब भी उसने टॉर्चर किया। उसने मुझसे कहा कि मौसी, ये ऐसे-ऐसे बात कर रहा है। मैंने कहा कि तू कुछ गलत नहीं कर रही। प्रश्न: गुनगुन की उम्र कितनी थी?
उत्तर: 18 साल पूरी हो चुकी थी, 19 में लगी थी। प्रश्न: आकाश क्या काम करता था?
उत्तर: कुछ खास काम नहीं करता था। घर पर ही रहता था। उसके पिता का नाम धर्मपाल है, वह पेंटर का काम करते हैं। उनके पांच लड़के हैं। मैं उनके घर भी गई थी। उन्होंने मेरे और मेरे घरवालों से बदतमीजी से बात की। लेकिन अब मेरी लड़की चली गई है। मुझे इंसाफ चाहिए और मैं इंसाफ लेकर रहूंगी। प्रश्न: गुनगुन आपके रिश्ते में कौन थी?
उत्तर: मैं उसकी मौसी हूं, लेकिन मां की तरह पाला था। उसकी मां की मैं सगी बहन हूं। मैं मां जैसी ही थी उसके लिए। प्रश्न: उस दिन क्या हुआ था?
उत्तर: इतवार को वह बिल्कुल ठीक थी। सोमवार रात को वह सोती की सोती रह गई। सुबह नहीं उठी। मैंने सोचा सो रही होगी। एक-डेढ़ घंटे बाद भी नहीं उठी। हमें खुद नहीं पता कब उसकी सांसें थम गईं। प्रश्न: सुसाइड के लिए मजबूर क्यों हुई?
उत्तर: उस लड़की की वजह से और आकाश की वजह से। वीडियो में गुनगुन ने साफ कहा है कि उस खानदान और उस लड़की की वजह से उसे टॉर्चर किया गया। सारी घटनाएं मेरे सामने हुई हैं। आकाश ही गलत था। प्रश्न: गुनगुन के पिता?
उत्तर: उनके पिता की 2020 में मौत हो चुकी है। वे मेरे जीजा थे। प्रश्न: आकाश कहां का रहने वाला है?
उत्तर: विकास कॉलोनी का रहने वाला है। प्रश्न: गुनगुन कहां रहती थी?
उत्तर: मूल रूप से हाथरस की रहने वाली थी। नोएडा में नौकरी करती थी। शनिवार को नोएडा से आई थी और इतवार को मेरे पास घूमने आई थी। प्रश्न: गुनगुन अकेली संतान थी?
उत्तर: हां, वह इकलौती बेटी थी। राजकुमारी की तरह पली थी। जहां वह कदम रखती थी, हम जीभ बिछा देते थे। प्रश्न: कितनी पढ़ी-लिखी थी?
उत्तर: इंटरमीडिएट तक पढ़ी थी। समझदार और सुलझी हुई लड़की थी। नोएडा में नौकरी कर रही थी, कंपनी का नाम मुझे नहीं पता। जो जानकारी मुझे थी, मैंने आपको दे दी। ———————————————- ये खबर भी पढ़ेंः- बृजभूषण सिंह बोले- संसद से मुझे बेइज्जत करके निकाला:जिंदा रहा तो एक बार जरूर जाऊंगा; अखिलेश का एहसान कभी नहीं भूलूंगा ‘लोकसभा से मुझे जनता ने नहीं, बल्कि साजिश के तहत हटाया गया। मेरा कार्यकाल पूरा नहीं हुआ था। मुझे बेइज्जत करके निकाला गया। अगर जिंदा रहा तो एक बार जरूर लोकसभा जाऊंगा। कोशिश तो रहेगी कि अपनी ही पार्टी से जाऊं, लेकिन बाद की बाद में देखेंगे।’ पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/8XZKDa4
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply