DniNews.Live

वाराणसी में पकड़ा गया फर्जी आर्मी ऑफिसर:सेना में नौकरी के नाम पर कर चुका है लाखों की ठगी, STF वाराणसी यूनिट और पुलिस ने किया अरेस्ट

वाराणसी में फर्जी आर्मी ऑफिसर को एसटीएफ वाराणसी यूनिट और पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकडे गए आरोपी धर्मेंद्र कुमार पांडेय के ऊपर सेना में भर्ती के नाम पर युवाओं से लाखों रुपए ठगी का आरोप है। पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र ने कई युवाओं को सरकारों नौकरी के नाम पर ठगा है। चंदौली का रहने वाला है धर्मेंद्र पुलिस के अनुसार, आरोपी मूल रूप से चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के कैली गांव का रहने वाला है और इन दिनों वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित बृज एंक्लेव कॉलोनी में रह रहा था। आरोपी के कब्जे से 2 मोबाइल फोन, मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस के 2 फर्जी आईडी कार्ड, 3 पैन कार्ड, 3 आधार कार्ड, 2 ड्राइविंग लाइसेंस, 3 डेबिट कार्ड, 2 अंक पत्र और 1 शैक्षिक प्रमाण पत्र बरामद किए गए हैं। खुद को बताता था सेना में कानडिंग ऑफिसर एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि धर्मेंद्र कुमार पांडेय खुद को सेना में कमांडिंग अफसर बताकर लोगों को अपने झांसे में लेता था। वह सेना, रेलवे और शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर अलग-अलग लोगों से मोटी रकम वसूलता था। किसी से 5 लाख रुपये, तो किसी से 10 लाख रुपये तक की ठगी की गई, जबकि कई अन्य लोगों से भी 1 से 2 लाख रुपये ऐंठे गए। सेना एके इनपुट पर हुई कार्रवाई एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया – सेना के इनपुट पर यह कार्रवाई की गई है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और ठगी का नेटवर्क कितना बड़ा है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *