DniNews.Live

अयोध्या से युवती लापता, अपहरण का केस दर्ज:छह दिन बाद भी पुलिस को सुराग नहीं, सर्विलांस टीम सक्रिय

अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से 6 मार्च की रात एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। युवती का पता न चलने पर पिता ने 24 मार्च को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पिता ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि गोंडा जिले के शिवदयलगंज कटरा थाना नवाबगंज क्षेत्र का एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला दर्ज हुए छह दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस को अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। युवती की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। सर्विलांस की मदद से भी लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है, हालांकि अब तक सफलता नहीं मिली है। चिलबिली पुलिस चौकी प्रभारी शैलेंद्र माणि तिवारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आवश्यक तकनीकी और पारंपरिक संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस टीम लगातार काम कर रही है और जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा। बरामदगी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस घटना से परिजनों में चिंता बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द युवती को सकुशल बरामद करने की मांग की है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *