DniNews.Live

भगत सिंह मार्केट में PAC करेगी कैंप, आदेश जारी:भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा ने उठाई थी मांग, दलित युवक से मारपीट पर भी बोले

संयुक्त व्यापार संघ ( नटराज ) ने एसपी सिटी से मिलकर बाजारों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने भगत सिंह मार्केट के प्रधान के साथ हुई मारपीट के मामले को गंभीर बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मार्केट में पीएसी तैनात की है। यह पीएसी दिन रात यही कैंप करेगी। कई मुद्दे लेकर एसपी सिटी से मिले
भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा और संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी एसपी सिटी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने कहा कि भगत सिंह मार्केट में असामाजिक तत्वों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ मारपीट की घटना कारित की इसके बाद बाजारों में डर का माहौल है। उन्होंने गढ़ रोड पर मंदिर में हुई चोरी का मुद्दा भी उठाया। भगत सिंह मार्केट में PAC लगाने की मांग
कमलदत्त शर्मा ने कहा कि भगत सिंह मार्केट प्रकरण के बाद मौके पर चार पुलिसकर्मियों के साथ ही PAC लगाई गई थी लेकिन दो दिन बाद ही उसे हटा लिया गया। एक बार फिर बाजार में माहौल खराब हो रहा है। काफी देर वार्ता चली। एसपी सिटी ने समस्या के स्थाई समाधान के लिए तत्काल वहां के सरकारी स्कूल में PAC द्वारा कैंप किए जाने का आदेश कर दिया। मंदिर में चोरी का मुद्दा भी उठाया
व्यापारी नेता अजय गुप्ता ने वैशाली गढ़ रोड स्थित मंदिर में हुई चोरी का मुद्दा भी उठाया। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। इसके अलावा ब्रह्मपुरी क्षेत्र में दलित युवक से हुई मारपीट के मामले में भी उन्होंने कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि जानलेवा हमले के मुकदमे में थाना पुलिस सामान्य कार्रवाई कर रही है। एसपी बोले- बाजारों की सुरक्षा होगी मजबूत
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि बाजारों की सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर है। भगत सिंह मार्केट में पीएसी कैंप करेगी। एक स्कूल में व्यवस्था बना दी गई है। इसके अलावा शाम के समय क्षेत्रीय थाना पुलिस उन बाजारों में पैदल भ्रमण करेगी। कुछ घटनाएं भी सामने आई है जिनको लेकर पुलिस काम कर रही है और जल्द खुलासा किया जाएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *