DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सिरिंज व सूई सड़क पर फेंके मिले, प्रबंधक बोले- जांच होगी

मधुबनी|सिविल सर्जन कार्यालय जाने वाली सड़क से लेकर पंचवटी चौक तक पर उपयोग किया गया सिरिंज व सूई फेंका गया था। सुबह से ही इसको लेकर लोगों व स्थानीय नागरिकों में गुस्सा देखा गया। कुछ लोगों का कहना था कि यह मेडिकल वेस्ट सड़क किनारे निजी अस्पताल का है तो कुछ का कहना था कि निजी लैब का है। मामला चाहे जो भी हो लेकिन इतना तय है कि यह एक बड़ी लापरवाही है। इसकी सीसीटीवी के माध्यम से लोगों ने जांच की भी मांग की है। वहीं अस्पताल प्रबंधक अब्दुल मजीद ने कहा कि इस मामले में जांच की जा रही है, अगल-बगल के सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जाएगा। स्थानीय लोगों व दुकानदारों का कहना है कि कई लोग बिना चप्पल के भी इस रोड से गुजरते हैं, ऐसे में यह लापरवाही किसी आदमी के जान पर बन सकती है।


https://ift.tt/n1dxUiO

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *