आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र स्थित सती नगर के अंबेडकर पार्क में बने बारातघर को तोड़ने के लिए मंगलवार सुबह नगर निगम की टीम पहुंची। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और बारातघर का गेट खोलने से रोक दिया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और करीब चार घंटे तक जमकर हंगामा चलता रहा। विरोध बढ़ने पर नगर निगम की टीम को कार्रवाई अधूरी छोड़कर वापस लौटना पड़ा। निगम कर्मियों पर धक्कामुक्की का आरोप
स्थानीय लोगों का आरोप है कि विरोध के दौरान नगर निगम कर्मचारियों ने महिलाओं और बुजुर्गों के साथ धक्कामुक्की की और अभद्र व्यवहार किया। इससे लोगों का गुस्सा और भड़क गया। नाराज लोगों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बुजुर्गों की जमीन, एक-एक रुपया जोड़कर कराया था निर्माण
क्षेत्रीय निवासी मनोज ने बताया कि अंबेडकर पार्क की भूमि उनके बुजुर्गों की है। वर्ष 2004 में बारातघर के निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया था। आसपास की गलियां संकरी होने और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के पास शादी-विवाह जैसे कार्यक्रमों के लिए कोई उपयुक्त स्थान न होने के कारण स्थानीय लोगों ने एक-एक रुपया जोड़कर बारातघर का निर्माण कराया था। पार्षद बोले- क्षेत्रवासियों के साथ हूं
क्षेत्रीय पार्षद शेर सिंह सविता ने कहा कि बारातघर को लेकर क्षेत्रवासियों को गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वह कदम से कदम मिलाकर क्षेत्र के लोगों के साथ खड़े हैं। वहीं, सहायक पुलिस आयुक्त छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी।
https://ift.tt/9ZOQBUX
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply