DniNews.Live

स्मार्ट मीटर से कटा बिजली कनेक्शन 2 घंटे में जुड़ेगा:लखनऊ में बोलीं मध्यांचल एमडी रिया केजरीवाल, बिल माइनस में पहुंचे पर सिर्फ 3 दिन का ग्रेस पीरियड

लखनऊ में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की चेयरमैन रिया केजरीवाल ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा इस मौके पर स्मार्ट मीटर और वर्टिकल व्यवस्था में हो कार्यों के बारे में बताया है। उनका कहना है कि स्मार्ट मीटर पर अगर बिजली कनेक्शन कट जाता है तो बिजली बिल जमा करने के दो घंटे के अंदर बिजली कनेक्शन दोबारा से जोड़ दिया जाएगा। बिल निगेटिव में जाने पर 3 दिन का ही ग्रेस पीरियड रहेगा। स्मार्ट मीटर पर रीडिंग को लेकर आ रही समस्याओं पर उन्होंने कहा कि मध्यांचल की तरफ से 69 हजार चेक मीटर विभाग की तरफ से लगाया गया है,लेकिन एक भी मीटर में कोई डिफरेंस नहीं आया है। सुविधा के लिए लग रहा स्मार्ट मीटर एमडी ने कहा कि स्मार्ट मीटर तेजी से लगवा रहे हैं। इसमें कंज्यूमर की सुविधा के लिए कई फीचर्स हैं। समय के साथ में सभी चीजें बेहतर करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। इसमें ह्यूमन इंटरफेस कम हुआ है। इससे प्रभावी काम बढ़ा है। किसी भी कंज्यूमर को अब लाइन मैन नहीं खोजना है। यूपी पीसीएल का स्मार्ट ऐप डाउनलोड करना होगा। यहीं पर पूरी जानकारी मिलेगी। लोगों को नए नियम के बारे में जागरूक करने के लिए हम लोगों ने लाखों मैसेज करवाए हैं। हर दिन 100 लोगों की टीम फोन कर रही है। इसके साथ ही 1912 और बिजली विभाग के व्हाट्सअप चैट बोट से शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इससे समस्या का निस्तारण होगा। एमडी ने माना ESL मीटर में आ रही समस्या ESL के स्मार्ट मीटर में बिजली कनेक्शन कटने के बाद आ रही समस्या पर बात करते हुए एमडी ने माना कि बिजली कनेक्शन कटने के बाद में इसे जोड़ने में समस्या आती है। उन्होंने कहा कि मध्यांचल की तरफ से अभी तक 3,46,000 हैं। इसमें से 52 हजार शिकायत आने के बाद में चेंज कर दिया गया है। इसके साथ ही एमडी ने बताया कि इस बार ट्रिपिंग की तुलना में भी गिरावट है। इसमें पिछले सालों की तुलना है। ट्रिपिंग को जिस तरह से डील किया जाता है। उसमें बेहतर स्थिति है। मेंटिनेंस में लाइन और ट्रांसफार्मर पर फोकस किया है। पिछले तीन चार साल में हमने इसमें काम किया है। लखनऊ में प्रायोरिटी पर काम किया गया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *