DniNews.Live

चुनार में 4 सरकारी डिग्री कॉलेज बनवाए:विधायक अनुराग सिंह पटेल बोले- बाढ़ से राहत के लिए सड़कों का उच्चीकरण बाकी

मिर्जापुर की चुनार विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अनुराग सिंह ने अपने चार साल के कार्यकाल और विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं पर खास ध्यान दिया गया है, हालांकि बाढ़ के समय आवागमन की समस्या अब भी चुनौती बनी हुई है। दैनिक भास्कर रिपोर्टर से खास बातचीत में विधायक ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: पिछले 4 साल के अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगे?
जवाब : नंबर देना जनता का काम है। हमने अपने कार्यकाल में विकास के कई काम किए हैं। चुनार उत्तर प्रदेश का पहला विधानसभा क्षेत्र है जहां 4 राजकीय डिग्री कॉलेज हैं। इनमें से 3 संचालित हो रहे हैं, जबकि चौथा जमालपुर में निर्माणाधीन है। सवाल: सबसे बड़ा काम आपने कौन सा कराया?
जवाब: चुनार में डिग्री कॉलेज के पास मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा 3 पीपा पुल बनाए गए हैं। पहले किसानों को वाराणसी मंडी तक सब्जी ले जाने में प्रति बोरा 175 रुपए खर्च होते थे, जो अब घटकर लगभग 75 रुपए रह गए हैं। गंगा पार के मजदूर अब रोजाना आ-जा सकते हैं, जिससे उन्हें काफी सुविधा हुई है। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जो आप नहीं करा पाए?
जवाब: बरसात के समय नदियों में उफान आने से कई क्षेत्रों में आवागमन बाधित हो जाता है। इसके समाधान के लिए सड़कों का उच्चीकरण जरूरी है। यह काम अभी लंबित है, लेकिन उम्मीद है कि अगले वित्तीय वर्ष में बजट मिलने के बाद इसे शुरू किया जाएगा। सवाल: क्या इस बार आप फिर टिकट के दावेदार हैं?
जवाब: संगठन जैसा आदेश करेगा, उसी का पालन करेंगे। हम एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के निर्णय के साथ हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *