DniNews.Live

शोहरतगढ़ में लूट की साजिश नाकाम, दो मोटरसाइकिल बरामद:चार शातिर बदमाश अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ पुलिस और एसओजी टीम ने एक बड़ी लूट की साजिश को नाकाम कर दिया है। संयुक्त कार्रवाई में चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से अवैध असलहे, कारतूस और दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। शोहरतगढ़ क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी ने 31 मार्च मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति बागंगवा बैराज के पास लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए, 30 मार्च सोमवार की रात लगभग 8:45 बजे थाना शोहरतगढ़ पुलिस और एसओजी टीम ने बागंगवा बैराज के पास घेराबंदी की। पुलिस की सक्रियता के चलते मौके से चारों अभियुक्तों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध असलहा, जिंदा कारतूस और दो मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। इन मोटरसाइकिलों का उपयोग वारदात को अंजाम देने और मौके से फरार होने के लिए किया जाना था। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रन अहमद अकील पुत्र हरकीउल्लाह (निवासी खुनुवा बाजार, थाना शोहरतगढ़), शिवकुमार चौहान उर्फ बनगाडू पुत्र रामनरेश चौहान (निवासी उकुरा खुर्रम), कौशल मिश्र पुत्र शिवपूजन मिश्र (निवासी खड़कुवा, थाना शोहरतगढ़) और अखिलेश गडेरिया पुत्र मुरली गडेरिया (निवासी चौदहा, जिला कपिलवस्तु, नेपाल) के रूप में हुई है। सभी अभियुक्तों की उम्र लगभग 22 से 39 वर्ष के बीच है। पुलिस के अनुसार, ये सभी मिलकर क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। विधिक कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *