DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

संतकबीरनगर में चार गोलीकांड, 20 से ज्यादा हत्याएं:2025 में पुलिस के लिए चुनौती बना अपराध का ग्राफ, हर महीने हुईं हत्याएं

संतकबीरनगर जिले में पिछले एक साल में पुलिस ने जनपद के सभी थानों में अपराधियों पर कार्रवाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पुलिस ने शासन के निर्देश पर जीरो टॉलरेंस अपनाते हुए आरोपियों को हाफ एनकाउंटर में समय रहते गिरफ्तार किया और कार्रवाई की। वहीं, जिले में चार अलग-अलग गोलीकांड ने भी जिले को थर्राया। इनमें दो मामलों में मौतें हुईं, जबकि दो में लोग घायल हुए। घायल लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर अपनी जिंदगी जी रहे हैं। साल 2025 पुलिस विभाग के लिए घटनाओं से भरा रहा। संतकबीरनगर जिला वर्ष 2025 के लिए अपराध के लिहाज से बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। नृशंस हत्याओं, पारिवारिक खून-खराबे, पुलिस मुठभेड़ और गोलीकांड जैसी घटनाओं ने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया। इन वारदातों से न केवल आमजन का जीवन प्रभावित हुआ बल्कि कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में भय और असुरक्षा की भावना भी गहरी हुई। कई मामलों में पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में भी रही। एसओ सस्पेंड- लूट कांड को छुपाने के मामले में तत्कालीन बस्ती आईजी ने बेलहर एसओ नंदू गौतम को सस्पेंड कर दिया। कुछ मामलों में जिले की पुलिस की त्वरित कार्रवाई चर्चा में रही, तो कुछ घटनाओं ने पुलिस की जवाबदेही और संवेदनशीलता को कटघरे में खड़ा किया। पुलिस ने अपराधियों पर कार्रवाई में कोई कसर नहीं छोड़ी। आधा दर्जन से अधिक हाफ एनकाउंटर कर पुलिस ने जिले में कानून का इकबाल स्थापित किया। वहीं, जिले के खलीलाबाद शहर के बाईपास पर हुए गोलीकांड ने पुलिस की कार्यक्षमता को चुनौती दी। हालांकि, पुलिस ने दो दिनों के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि कुछ की तलाश अभी जारी है। प्रमुख घटनाएं 19 जनवरी: बखिरा थाना क्षेत्र के सूपा गांव में राम सुमेर गौतम (65) की उसके भतीजों ने ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी। दोनों आरोपी भतीजों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 11 फरवरी: बेलहर थाना क्षेत्र के अमरडोभा के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। एक बदमाश को पैर में गोली लगी। पुलिस ने 2.52 लाख रुपए, एक पिस्टल, एक कट्टा और एक बाइक बरामद की। 9 फरवरी: जमीनी विवाद में ई-रिक्शा चालक की हत्या कर शव नहर में फेंका गया। 25 फरवरी: खलीलाबाद क्षेत्र में मदरसा संचालन को लेकर हसीम अमानुल्लाह की हत्या कर दी गई। 19 मार्च: खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में शराब के नशे में कुछ युवकों ने व्यापारी के बेटे मुन्ना लाल मौर्य की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 25 मार्च: धनघटा पुलिस स्टेशन के मंदिर में पति ने पत्नी का विवाह उसके प्रेमी से कर दिया। 7 अप्रैल: खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में अस्पताल की नर्स की हत्या। आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 9 मई: बखिरा चौराहे पर 25 वर्षीय रहमत अली की सद्दाम ने पुरानी रंजिश में चाकू मारकर हत्या कर दी। 14 जून: मेंहदावल के अमरडोभा गांव में आम तोड़ने के विवाद में संतबली यादव (70) की पीट-पीटकर हत्या हुई। 19 जून: दुधारा थाना क्षेत्र में मोहम्मद इब्राहिम (18) की उसके चचेरे भाइयों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। 16 जुलाई: बखिरा क्षेत्र में कुत्ता मारने के विवाद में करैली प्रधान के बेटे देवेंद्र यादव को गोली लगी। इलाज के बाद वे स्वस्थ हो गए। 17 जुलाई: दुधारा गांव में पिता ने अपने 8 साल के बेटे की हत्या कर दी। आरोपी पिता मोईद अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 30 जुलाई: मेंहदावल में 7 साल की बेटी के सामने ही पति ने अपनी पत्नी को चाकू मारकर हत्या कर दी। 12 अगस्त: धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के करहना गांव में सनकी देवर ने अवैध संबंध के शक में भाभी को मार डाला। 19 अगस्त: कोतवाली क्षेत्र में गाड़ी में बैठे आयुष सिंह को गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 27 सितंबर: मंझरिया गंगा गांव के पास ई-रिक्शा चालक ने महिला सरिता त्रिपाठी की हत्या कर शव नहर में फेंका। हत्यारे हरिराम गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 7 सितंबर: बेलहर थाना क्षेत्र के दासडीह गांव में गंदगी को लेकर विवाद में 35 वर्षीय पिन्टू उर्फ संतोष की हत्या कर दी गई। आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 15 अक्टूबर: धनघटा में नशे में धुत बेटे ने अपनी मां कबूतरा देवी की ईंट से हत्या कर दी। 19 अक्टूबर: खलीलाबाद में कोचिंग जाने वाली 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी बदरे आलम को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया, गोली पैर में लगी। 3 दिसंबर: खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के अजगईबा घाट पर मुठभेड़ में एक चोर के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके कब्जे से 59 हजार रुपए, तीन डीवीआर, 315 बोर का देशी तमंचा और अन्य सामान बरामद किया। 22 दिसंबर: धनघटा में सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी युवक के पैर में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी। आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। 2 दिसंबर: खलीलाबाद बाईपास पर गोरखपुर के सहजनवा निवासी संतोष त्रिपाठी को पुरानी रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। 25 दिसंबर: सौतेले पिता पर अपनी 13 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।


https://ift.tt/X4uBeUh

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *