आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के सती नगर स्थित आंबेडकर पार्क में बने बरातघर को तोड़ने के लिए मंगलवार सुबह नगर निगम की टीम पहुंची। इस पर लोग एकत्र हो गए और गेट खोलने से रोक दिया। विरोध के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। करीब चार घंटे तक जमकर हंगामा चला। विरोध के चलते टीम को वापस जाना पड़ा। निगम कर्मियों पर धक्कामुक्की का आरोप क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि विरोध कर रही महिलाओं और बुजुर्गों के साथ नगर निगम कर्मचारियों ने धक्कामुक्की की और अभद्र व्यवहार किया। इससे लोगों का आक्रोश और बढ़ गया। नाराज लोगों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बुजुर्गों की जमीन, लोगों ने एक-एक रुपया जोड़कर कराया था निर्माण स्थानीय निवासी मनोज ने बताया कि आंबेडकर पार्क की भूमि उनके बुजुर्गों की है। वर्ष 2004 में बरातघर निर्माण का प्रस्ताव पारित हुआ था। आसपास की गलियां संकरी होने और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के पास वैवाहिक कार्यक्रम के लिए स्थान नहीं होने के कारण इसका निर्माण कराया गया था। पार्षद बोले- क्षेत्रवासियों के साथ हूं क्षेत्रीय पार्षद शेर सिंह सविता ने कहा कि क्षेत्रीय लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कदम से कदम मिलाकर क्षेत्रवासियों के साथ हूं। वहीं, सहायक पुलिस आयुक्त छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि पुलिस को कोई जानकारी नहीं है।
https://ift.tt/9ZOQBUX
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply