DniNews.Live

विपक्ष के प्रस्ताव कूड़े में डाल देती सरकार:फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव बोले- अपनी निधि से सड़कें बनवाई, लाइटें लगवाई, 2027 में बनेगी सपा सरकार

बलिया के फेफना विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक संग्राम सिंह यादव ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष के प्रस्तावों को मंजूरी नहीं देती और विकास कार्यों में भेदभाव किया जा रहा है। विधायक ने अपने चार साल के कार्यकाल, अधूरे प्रोजेक्ट्स और 2027 चुनाव को लेकर खुलकर बात की। दैनिक भास्कर रिपोर्टर से खास बातचीत में विधायक ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: आपके कार्यकाल के चार साल पूरे हो चुके हैं। आप अपने काम को 10 में से कितने नंबर देंगे?
जवाब: मैं अपने काम को 10 में से 10 नंबर दूंगा। क्योंकि जब मैं पहली बार चुनाव जीता तो नेता जी मुलायम सिंह यादव ने सिखाया था कि चुनाव जीतने के बाद पूरा विधानसभा परिवार होता है। हमने कभी भी धर्म या जाति के आधार पर भेदभाव नहीं किया। समाजवादी पार्टी पूरे समाज को परिवार मानती है। सवाल: चार साल में आपका सबसे बड़ा काम क्या रहा?
जवाब: सबसे बड़ा काम सरकार के माध्यम से होता है, लेकिन सरकार ने तय कर लिया है कि सपा विधायकों का एक भी प्रस्ताव स्वीकार नहीं करना है। हमें यहां तक बताया गया कि हमारे प्रस्तावों को कूड़े में डाल दिया जाता है। हमने अपनी निधि से सड़कें बनवाईं, बिजली के काम कराए, लाइटें लगवाईं और जनता की जरूरतों के अनुसार काम किया। हमारी निधि का पूरा हिसाब हमारे पास है। सवाल: आपकी विधानसभा में सबसे बड़ी समस्या क्या है?
जवाब: शिक्षा व्यवस्था बहुत खराब है। कई स्कूल बंद कर दिए गए हैं और कई जगह स्कूलों तक जाने का रास्ता नहीं है। अलावलपुर में आज तक चकरोड नहीं बन पाया, बरसात में बच्चे परेशान होते हैं। निर्भया कांड की पीड़िता हमारे क्षेत्र की थी। उस समय अस्पताल स्वीकृत हुआ, लेकिन आज तक वहां जाने का रास्ता नहीं बना। जल जीवन मिशन के तहत सड़कें तो तोड़ दी गईं, लेकिन पानी की सुविधा नहीं मिली। सवाल: क्या 2027 में आपकी दावेदारी रहेगी?
जवाब: बिल्कुल रहेगी और हम सरकार बनाने जा रहे हैं। सवाल: क्या आपको टिकट मिलने का भरोसा है?
जवाब: मुझे अपने नेता पर पूरा भरोसा है। मेरा टिकट कभी कटा नहीं है और मैं लगातार चुनाव लड़ता रहा हूं। सवाल: आपके क्षेत्र में कौन से बड़े काम अभी अधूरे हैं?
जवाब: कई बड़े प्रोजेक्ट अधूरे हैं। सिकंदरपुर मंडी, बस स्टैंड, महिला अस्पताल, स्पोर्ट्स कॉलेज और अग्निशमन केंद्र। सरकार ने इन पर कोई ध्यान नहीं दिया। सवाल: आपका ड्रीम प्रोजेक्ट क्या है?
जवाब: मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट खरीद-दरौली पक्का पुल है। इसके लिए हमने कई बार मुख्यमंत्री से मुलाकात की, चिट्ठियां लिखीं, लेकिन अभी तक बजट में कोई प्रावधान नहीं किया गया। सवाल: भाजपा का दावा है कि 2027 में फिर उनकी सरकार बनेगी?
जवाब: यह उनका भ्रम है। इस बार पीडीए की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *