मैनपुरी डीआईजी शैलेश कुमार पांडे ने मंगलवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। वे अपने दो दिवसीय दौरे पर मैनपुरी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं और मुख्य रूप से सीसीटीवी कंट्रोल रूम का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी पांडे ने गाड़ियों के रखरखाव, उनकी धुलाई, बैग यातायात शाखा और सीसीटीवी कंट्रोल रूम का गहनता से अवलोकन किया। उन्होंने विशेष रूप से सीसीटीवी कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली को देखा। यह सीसीटीवी कंट्रोल रूम पूरे शहर की निगरानी करता है, जिससे सड़कों पर होने वाली हर छोटी-बड़ी घटना पर नजर रखी जा सके। डीआईजी ने कंट्रोल रूम पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को उनके लगातार कार्य के लिए बधाई दी। इस निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाह, सिटी संतोष कुमार सिंह, सिटी एसपी अरुण कुमार सिंह, ग्रामीण एसपी राहुल मिठास सहित पुलिस लाइन के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।

Leave a Reply