पटना में बिहार भाजपा के दिवंगत नेता स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की 20वीं पुण्यतिथि के मौके पर नवीन सिन्हा पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन अपने पिता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की है। कार्यक्रम में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा सहित भाजपा के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता नवीन सिन्हा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं। देखें तस्वीरें… योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा कार्यक्रम के दौरान स्व. नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के राजनीतिक जीवन, संगठनात्मक योगदान और जनसेवा को याद किया जाएगा। साथ ही उनके सिद्धांतों, पार्टी के प्रति समर्पण और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा। भाजपा नेताओं का कहना है कि स्व. नवीन सिन्हा का जीवन कार्यकर्ताओं के लिए आज भी प्रेरणास्रोत है और उनके बताए मार्ग पर चलकर पार्टी संगठन को और मजबूत किया जा रहा है।
https://ift.tt/1T6MjxA
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply